Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Tulsi Sees Viren Sketch Hrithik Saves Munni Star Plus serial
KSBKBT Spoiler: तुलसी के सामने आया विरेन का सच , क्या उस घर में होगी परी की शादी?

KSBKBT Spoiler: तुलसी के सामने आया विरेन का सच , क्या उस घर में होगी परी की शादी?

संक्षेप:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी के सामने उस शख्स का चेहरा आ गया है जिसने उस रात एक्सिडेंट किया था। तुलसी अब उस शख्स से आमने-सामने रहकर सवाल-जवाब करेगी।

Aug 10, 2025 11:16 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि शान्ति निवास नें मिहिर और तुलसी की बेटी परिधि की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, तुलसी अपने देवर हेमंत के साथ मिलकर उस शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसने एक्सिडेंट करके अंगद को फंसाने की कोशिश की थी। इस मिशन में वृंदा उसका साथ दे रही है। तुलसी के सामने वो चेहरा होगा जिसने उस रात एक्सिडेंट किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृंदा करेगी तुलसी और हेमंत की मदद

तुलसी के कहने पर वृंदा तुलसी और हेमंत से मिलने आएगी। हेमंत और तुलसी को उसकी मदद से विरेन का स्केच मिलेगा। परी की सगाई के दिन वृंदा तुलसी के घर आएगी। वो तुलसी को स्केच देने के लिए आएगी। सगाई के बाद तुलसी जब वॉचमैन के लिए खाना लेकर आएगी तब उसकी मुलाकात वृंदा से होगी।

अंगद और वृंदा की मुलाकात

तुलसी से मिलने से पहले वृंदा की अंगद से मुलाकात होगी। अंगद को लगेगा वृंदा उसकी दोस्त है और वो वृंदा को गले लगा लेगा। जब वो देखेगा कि वो उसका दोस्त नहीं है तो वो हैरान रह जाएगा। वो वृंदा को छोड़ेगा, उससे माफी मांगेगा।

तुलसी के सामने आया सच

इधर जब तुलसी वृंदा से मिलेगी तो उसे वो स्केच मिलेगा। स्केच में विरेन का चेहरा देखकर वो हैरान रह जाती है। सगाई के बाद तुलसी के घर के बाहर ही विरेन अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा होता है। तुलसी को देखकर उसके सारे दोस्त वहां से चले जाते हैं। तुलसी के हाथ में स्केच देखकर विरेन मानेगा कि एक्सिडेंट उसी ने किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच जानने के बाद तुलसी अजय से करेगी परी की शादी?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।