KSBKBT 2: तुलसी का गहराया नोयोना पर शक, कमरे की ली तलाशी, रिपोर्ट्स देख उड़े होश
KSBKBT 2: तुलसी को नोयोना पर शक हो गया है। तुलसी और मुन्नी दोनों को शक है कि वो घरवालों से कुछ झूठ बोल रही है। तुलसी अब सच का पता लगाने निकल गई है। क्या शादी से पहले शांतिनिकेतन में वापस आएगी तुलसी?

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। नोयोना, जो कैंसर की बीमारी का नाटक कर रही है, उसका सच अब जल्द ही लोगों के सामने आनेवाला है। तुलसी और मुन्नी दोनों को ही नोयोना पर शक हो गया है। मुन्नी नोयोना की बातचीत सुन लेती है। वो तुलसी को बताती है कि नोयोना किसी से कह रही थी कि वो अपनी मेडिकल रिपोर्ट वापस भेज देगी। मुन्नी के बताने के बाद तुलसी का शक नोयोना पर और गहरा जाता है।
मुन्नी और तुलसी ने बनाया नोयोना के खिलाफ प्लान
तुलसी मुन्नी को बताती है कि उसे भी नोयोना की हरकतें कुछ अजीब लग रही हैं। वो बातती है कि नोयोना अपनी दवाई भी नहीं खा रही है। इसके बाद मुन्नी तुलसी को बताती है कि उसके पास जिस लोकेशन से फोन आया था सुचि उसी लोकेशन पर पैसे लेकर गई थी। इस बात पर तुलसी हैरान रह जाती है। वो मुन्नी से कहती है कि वो नोयोना और सुचि को कमरे से अलग ले जाए।
तुलसी ने ली नोयोना के कमरे की तलाशी
मुन्नी नोयोना को तैयार करने के बहाने उसे उसके कमरे से बाहर ले जाती है। सुचि भी नोयोना के साथ ही जाती है। नोयोना का कमरा खाली पाकर तुलसी वहां घुसती है। वो नोयोना की रिपोर्ट्स ढूंढती है। उसे एक रिपोर्ट मिलती है जिसमें लिखा होता कि नोयोना को कैंसर है। वो रिपोर्ट देखकर तुलसी को लगता है कि वो गलत ही नोयोना पर शक कर रही थी।
दूसरी मेडिकल रिपोर्ट देख उड़े तुलसी के होश
इसके बाद तुलसी जब कमरे से जा रही होती है तभी उसकी दूसरी रिपोर्ट मिलती है। उस रिपोर्ट में लिखा होता है कि नोयोना को कैंसर नहीं बस अल्सर है। दो रिपोर्ट्स देखकर तुलसी कंफ्यूज हो जाती है। वो खुद अस्पताल जाकर सच का पता लगाने का फैसला लेती है। घर से निकलने से पहले तुलसी मुन्नी को बता देती है कि वो कहां जा रही है। मुन्नी उससे कहती है कि वो अभी सब घरवालों को सच बता दे, लेकिन तुलसी ऐसा करने से मना कर देती है। वो कहती है कि वो अस्पताल जाकर पहले पूरे मामले को अच्छे से समझेगी और फिर घरवालों को सच बताएगी।
शादी के मंडप पर पता चलेगा सच
तुलसी नोयोना से भी कहती है कि वो शादी से पहले वापस आ जाएगी। अब शादी के मंडप पर नोयोना के नाटक से पर्दा उठेगा। पूरा घर शादी से खुश नहीं है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि जब नोयोना का सच बाहर आएगा तो विरानी परिवार उसका क्या हाल करेगा?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


