Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Three Big Upcoming Twist Angad Vrinda Babies Tulsi to leave mihir gayatri noina chaos
क्योंकि सास भी सभी बहू थी 2 में आएंगे 3 ट्विस्ट, तुलसी-मिहिर के सामने आएगी नई मुसीबत

क्योंकि सास भी सभी बहू थी 2 में आएंगे 3 ट्विस्ट, तुलसी-मिहिर के सामने आएगी नई मुसीबत

संक्षेप:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में तीन बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। शो में 6 साल के लीप की बात कंफर्म हो गई है। उधर नोयोना और गायत्री तुलसी और मिहिर की शादी को खत्म करने का खतरनाक प्लान बना रही हैं। 

Dec 13, 2025 04:46 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अब शो में और भी कई दिलचस्प मोड़ आनेवाले हैं। इन दिलचस्प ट्विस्ट से शो की कहानी पूरी तरह बदलने वाली है। शो में अबतक आपने देखा कि तुलसी को मिहिर और नोयोना का सच पता चल गया है। तुलसी घर छोड़कर चली गई है। उसे एक अनजान शख्स की मदद मिलती है। वहीं, मिहिर तुलसी को ढूंढने निकला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक साथ हुए नोयोना और गायत्री

शो में पहला ट्विस्ट ये आनेवाला है कि तुलसी और मिहिर की शादी खत्म कराने के लिए गायत्री और नोयोना एक साथ आएंगे। गायत्री नोयोना के पास जाएगी। वो उसे कहेगी कि नोयोना ने जो किया है उससे वो बहुत खुश है। वो नोयोना से कहेगी कि वो मिहिर और तुलसी का रिश्ता खत्म कराने के लिए उसकी मदद करेगी।

नोयोना गायत्री से पूछेगी कि इन सब में उसका क्या फायदा होगा? इसपर नोयोना से गायत्री कहती है कि उसे उसका प्यार चाहिए और गायत्री को मिहिर की प्रॉपर्टी, घर में उसकी जगह और बिजनेस। अब तुलसी और मिहिर के जीवन में नोयोना और गायत्री साथ में मुसीबत लेकर आएंगे।

शो में आएगा लीप

शो में छह साल का लीप आनेवाला है। इंडिया फोर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में नोयोना का किरदार निभानेवाली बरखा बिष्ट ने ये बात कंफर्म की है। शो में लीप के बाद तुलसी शांति निकेतन छोड़कर जा चुकी होगी। मिहिर अकेले रहेगा।

अंगद और वृंदा को होंगे ट्विन्स

वहीं, लीप के बाद शो की स्टोरीलान काफी बदल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में लीप के बाद अंगद और वृंदा के ट्विन्स होंगे। शो में अगले जनरेशन की कहानी फैंस देखने को मिलेगी। तुलसी अंगद और वृंदा के साथ चॉल में ही रहेगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।