KSBKBT 2 Spoiler: शो में आनेवाला है बड़ा ट्विस्ट, नोयोना का झूठ पकड़ेगी तुलसी
KSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। मिहिर को पाने के लिए नोयोना एक और घटिया चाल चलती नजर आएगी। नोयोना का सच सामने आते ही वो तुलसी के गुस्से का सामना करेगी।

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। शो में अभी तुलसी मुंबई से दूर है। मिहिर ने नोयोना को ऑफिस बुलाया है। मिहिर ने नोयोना को अपने बिजनेस से बाहर करने के लिए उसे ऑफिस बुलाया है। नोयोनो ऑफिस में मिहिर के पास आने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उसपर भड़क जाता है। आनेवाले एपिसोड में कुछ बड़ा ट्विस्ट फैंस को देखने को मिल सकता है। नोयोना का एक बड़ा झूठ तुलसी एक्सपोज करेगी।
नोयोना जब मिहिर से मिलने जाएगी। मिहिर उसपर इस बात को लेकर गुस्सा करेगा कि मिताली ने उनके घर पर लीगल नोटिस भेजा है। नोयोना जब कहेगी कि उस बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है तो मिहिर और भी ज्यादा भड़क जाता है।
नोयोना की आखिरी विश सुन हैरान होगी तुलसी
नोयोना अपनी बीमारी का फायदा उठाकर तुलसी से कहेगी कि वो मिहिर की सुहागन बनकर मरना चाहती है। नोयोना की तबीयत के बारे में अभी मिहिर या वीरानी परिवार में किसी को नहीं पता है। हालांकि, जल्द ही इसका पता पूरे परिवार को चलेगा। तुलसी भी नोयोना की हालत देखकर परेशान होगा। आनेवाले एपिसोड्स में हो सकता है कि तुलसी मिहिर और नोयोना की शादी को तैयार हो जाएगी।
शो में आनेवाला है बड़ा ट्विस्ट
serialgossip.com के मुताबिक, शो में एक बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। मिहिर को पाने के लिए नोयोना ने अपनी तबीयत को लेकर झूठ बोला है। आनेवाले एपिसोड में देखने को मिल सकता है कि नोयोना को ब्लड कैंसर नहीं है। वो बस अब भी घटिया चाल चलने से बाज नहीं आ रही है।
तुलसी के सामने आएगा नोयोना का झूठ
रिपोर्ट के मुताबिक, तुलसी को नोयोना के इस झूठ के बारे में पता चलेगा। इस बार तुलसी नोयोना की इस हरकत पर बुरी तरह भड़केगी। तुलसी को नोयोना की हरकतों पर कुछ शक होगा इसलिए वो नोयोना के डॉक्टर से जाकर मिलेगी। वहां, तुलसी को पता चलेगा कि नोयोना को कैंसर नहीं है। वो सिर्फ एक ड्रामा कर रही है।
इधर वीरानी परिवार अब पूरा एक होनेवाला है। गौमजी भी अब अपने परिवरा के सपोर्ट में है। वो ऋतिक और मुन्नी के कहने पर उसका केस लड़ने आया है। वो कहता है कि वो टिमसी की कस्टडी मिताली से लेकर रहेगा। गौमजी के साथ उसकी पत्नी और बेटा भी वापस आ गए हैं। तीनों को साथ देखकर मिहिर बहुत खुश होता है। वो कहता है कि जब तुलसी को ये पता चलेगा वो बहुत खुश होगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


