नोयोना का 'कैंसर ड्रामा' उसपर पड़ेगा भारी? डस्टबिन में मिली दवाइयों से तुलसी को हुआ शक

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी की शांतिनिकेतन में वापसी हो गई है। तुलसी आते ही घरवालों से पूछती है कि अबतक नोयोना और मिहिर की शादी क्यों नहीं हुई। तुलसी को अब जल्द ही नोयोना की सच्चाई पता चलेगी। 

नोयोना का 'कैंसर ड्रामा' उसपर पड़ेगा भारी? डस्टबिन में मिली दवाइयों से तुलसी को हुआ शक

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अभी तक आपने देखा कि तुलसी अचानक से शांतिनिकेतन से गायब हो गई है। सभी को उसकी चिंता हो रही है। घरवालों को नोयोना और उसकी बहन पर शक होता है। मिहिर पुलिस को भी बुला लेता है। पुलिस सुचि से सवाल-जवाब कर रही होती है कि तभी गौतम पुलिस को उसे अरेस्ट करने का सुझाव देता है। पुलिस सुचि को गिरफ्तार करके ले जाने लगती है। नोयोना फिर भी अपनी बहन को बचाने के लिए सच नहीं बताती है।

शांतिनिकेतन वापस आई तुलसी विरानी

सुचि को पुलिस गिरफ्तार करके ले ही जा रही होती है कि तभी सुचि कहती है कि वो सच बता रही। सुचि अपने सच की शुरुआत करती ही है। वो बस ये बताने ही वाली होती है कि नोयोना ने कैंसर को लेकर झूठ बोला है कि तब तक तुलसी वापस आ जाती है। तुलसी घर में पुलिस को देखकर हैरान रह जाती है।

तुलसी ने बताया अचानक कहां हो गई थी गायब?

तुलसी आते ही सबसे पूछती है कि क्या चल रहा है। तुलसी को पूरी कहानी बताई जाती है। इसके बाद सब तुलसी से पूछते हैं कि वो कहां गई थी। तुलसी कहती है कि उसे एक लेटर मिला था। वो लेटर भेजने वाले शख्स से ही मिलने गई थी। वो कहती है कि वो लोनावला तक गई थी, लेकिन कोई उसे मिला नहीं। तुलसी फिर सबसे पूछती है कि अभी तक मिहिर और नोयोना की शादी क्यों नहीं हुई। मिहिर कहता है कि वो बहुत परेशान था, वो शादी के बारे में सोच भी नहीं सकता था।

क्या है नोयोना का प्लान?

तुलसी कहती है कि वो अब आ गई है और नोयोना और मिहिर की शादी कराएगी। तुलसी को देखते ही नोयोना फिर नाटक शुरू कर देती है। नोयोना का प्लान है कि वो मिहिर से शादी करने के बाद सबको बता देगी कि उसे कैंसर नहीं है। इसके बाद मिहिर कुछ भी नहीं कर पाएगा। वो मिहिर को आसानी से तलाक नहीं देगी।

तुलसी को मिलीं नोयोना की दवाइयां

क्योंकि नोयोना को कैंसर नहीं है तो वो अपनी दवाइयां भी नहीं खा रही है। वो दवाइयों को डस्टबिन में फेंक रही है। नोयोना अपने कमरे का कूड़ा साफ कराती है। तुलसी को उस कूड़े में नोयोना की दवाइयां दिख जाती हैं। नोयोना की इस गलती की वजह से तुलसी को नोयोना पर शक हो गया है। अब क्या तुलसी करेगी सबके सामने नोयोना को एक्सपोज?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।