KSBKBT Spoiler: मुन्नी की सफलता देख ऋतिक को हुई जलन? क्या रिश्ते में आएगी दूरी
KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। ऋतिक एक बार फिर बिजनेस में फेल हो रहा है। वहीं, मुन्नी को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। क्या मुन्नी की सफलता से परेशान होने लगेगा ऋतिक?

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि मिहिर अब तुलसी को मनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, तुलसी परी की शादी को लेकर चिंतित है। इस बीच ऋतिक एक बार फिर अपनी असफलता से दुखी है। वो मिहिर के पास बिजनेस की रिपोर्ट लेकर जाता है। मिहिर उससे पूछता है कि क्यों उसके बिजनेस में घाटा हो रहा है। मिहिर की बात सुनकर ऋतिक सफाई देने की कोशिश करता है। मिहिर उसे कहता है कि उसे अंगद को देखना चाहिए कि कैसे उसने घाटे में जा रही फैक्ट्री को इतना बड़ा ऑर्डर दिलाया।
ऋतिक को बिजनेस में हुआ घाटा, फिर हाथ लगी निराशा
मिहिर की बात सुनकर ऋतिक निराश हो जाता है। करण मिहिर और ऋतिक की बातें सुन लेता है। वो वहां आकर ऋतिक को कहता है कि अगर कोई समस्या आ रही है तो वो मदद कर सकता है। ऋतिक मना कर देता है। ऋतिक इतना निराश हो जाता है कि वो कहने लगता है कि शायद उसमें सफलता पाने की काबिलियत ही नहीं है। इसके बाद मिहिर और करण उसे समझाते हैं। वो दोनों उसे समझा ही रहे होते हैं कि तभी मुन्नी वहां आ जाती है।
मुन्नी से ऋतिक को हो रही जलन, क्या रिश्ते में आएगी दूरी?
मुन्नी किसी से फोन पर बात कर रही होती है। उसे पता चलता है कि उसे एक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मिहिर और करण इस बात पर काफी खुश होते हैं। वो ऋतिक के सामने मुन्नी की जमकर तारीफ करते हैं। ऋतिक भी खुश होने की कोशिश करता है, लेकिन वो अपने काम को लेकर परेशान है और ये चीज उसके चेहरे पर साफ नजर आती है। मिहिर और करण मुन्नी के जाने के बाद भी मुन्नी की तारीफ करते रहते हैं। ऋतिक ये सब सुनकर बहुत परेशान हो जाता है। वो फोन का बहाना बनाकर वहां से चला जाता है। क्या मुन्नी की सफलता ऋतिक और उसके रिश्तों में खटास लेकर आएगी? या तुलसी बात खराब होने से पहले ही संभाल लेगी पूरा मामला।
क्या करण-नंदिनी के रिश्ते को बचा पाएंगे तुलसी और मिहिर?
इधर शांतिनिकेतन में एक और रिश्ता टूटने की कगार पर है। करण और नंदिनी का रिश्ता तलाक तक पहुंचने वाला है। मिहिर और तुलसी इस बात से बिल्कुल अनजान हैं। नंदिनी को शक है कि करण का अफेयर चल रहा है और वो इसी को लेकर करण से तलाक लेगी। क्या तुलसी और मिहिर बचा पाएंगे करण-नंदिनी का टूटता रिश्ता?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


