
मिहिर को अरेस्ट करने आई पुलिस, तुलसी ने उठाया ये कदम
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब आप देखेंगे कि मिहिर और तुलसी के जीवन में बहुत बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। मिहिर को अरेस्ट करने उसके घर पर पुलिस आएगी।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि रमन ने नोयोना का सच पता लगाने के लिए एक जासूस हायर किया है।इस जासूस को नोयोना का सच पता भी चल जाता है। वो नोयोना को ब्लैकमेल करता है। वो नोयोना से 50 लाख रुपये मांगता है। वहीं, रंगनाथ को रणविजय का भी सच पता चल गया है। वो तुलसी को सच बताने के लिए वीरानी हाउस जाता है।

मिहिर ने किया 5 करोड़ का घोटाला
मिहिर और तुलसी के घर पुलिस दस्तक देगी। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलिस मिहिर पर घोटाले का आरोप लगाएगी। वो कहेगी कि मिहिर ने मशीन्स के नाम पर 5 करोड़ का घोटाला किया है।
मिहिर को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस
मिहिर के अरेस्ट से पूरा परिवार हैरान रह जाएगा। मिहिर पुलिस को जब ले जा रही होगी तभी तुलसी वहां आएगी और पुलिस से कहेगी कि वीरानी इंडस्ट्री की मालकिन वो है। दरअसल, इस घटना से पहले ही तुलसी मिहिर से उसकी सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करा लेगी।
क्या मिहिर को बचाने के लिए तुलसी ने उठाया ये काम
अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर मिहिर को इस केस में किसने फंसाया है और क्यों तुलसी ने इस घटना से पहले मिहिर से अपने नाम उसकी सारी प्रॉपर्टी करा ली है। क्या तुलसी को इस बात का अंदेशा था कि मिहिर किसी केस में फंसने वाला है?

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




