KSBKBT 2: खतरे में परी की जान, अजय का असली चेहरा आएगा सामने
Star Plus Serial Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक का सबसे शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अजय और परी की लव स्टोरी का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। शो में परी और अजय के साथ आने का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। परी जो अब बिल्कुल सुधर गई है उसके जीवन में एक एक करके मुसीबतें आती जा रही हैं। आनेवाले एपिसोड में आपको देखने को मिल सकता है कि अजय परी से बदला लेने के लिए बस अच्छा होने का नाटक कर रहा है।
अच्छा होने का नाटक कर रहा परी
सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय परी से बदला लेना चाहता है। इसलिए वो परी के साथ अच्छा होने का नाटक कर रहा है। वो परी को ऐसा दिखा रहा है कि अब भी वो परी से प्यार करता है। वहीं, परी भी अजय को पसंद करने लगी है, लेकिन परी इस बात से बिल्कुल अनजान है कि अजय उससे बदला लेना चाहता है।
खतरे में होगी परी की जान, अजय का असरी चेहरा आएगा सामने
आनेवाले एपिसोड में देखने को मिल सकता है कि अजय परी को किडनैप कर लेगा। वो परी के ऊपर बंदूक तान देगा। वो परी से कहेगा कि उसकी वजह से उसके मां-बाप को काफी कुछ झेलना पड़ा है और इसका बदला वो लेकर रहेगा।
अजय के चंगुल से कैसे बचेगी परी?
अजय का ये रूप देखकर परी हैरान रह जाएगी।वो अजय से उसके किए के लिए माफी मांगेगी। वो अजय से कहेगी कि वो भी उसे पसंद करने लगी थी। वो उससे कहेगी उससे गलती हो गई, लेकिन अजय उसकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि परी को अजय के चंगुल से कौन बचाएगा?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



