
KSBKBT 2 Spoiler: अपने घर वापस लौटी परी, अजय पर लगाए गंभीर आरोप
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि परी अपने घर वापस आएगी। परी की हालत देखकर तुलसी हैरान रह जाएगी। वो कहेगी कि परी पर उसके ससुराल में अत्याचार हुआ है। तुलसी कहेगी कि इसकी सजा उन्हें मिलेगी।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में करण के आने से अपना नया बिजनेस मिहिर करण को दे देगा। मिहिर के इस एक्शन से घर में तनाव हो जाता है। हेमंत और उसकी मां इस बात से नाराज हो जाती हैं। हेमंत की मां तुलसी और मिहिर से सवाल करेंगी। साथ ही, वो मिहिर को उल्टा-सीधा कहेंगी। मिहिर और तुलसी उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो उनकी बातें नहीं सुनते हैं।
शांति निकेतन में तनाव
हेमंत भी गुस्से में घर छोड़कर जाने लगता है। मिहिर और तुलसी उसे रोकने की भी कोशिश नहीं करते हैं। हालांकि, मिहिर और करण के बच्चे उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। वो किसी की बात नहीं सुनते हैं। हेमंत घर छोड़कर जा ही रहा होता है कि उसे एक फोन कॉल आता है। उस फोन कॉल पर हेमंत को पता चलता है कि अपना पुराना बिजनेस मिहिर ने हेमंत के नाम कर दिया है।
तुलसी से माफी मांगेगी गायत्री
हेमंत को जैसे ही ये पता चलता है वो बहुत ज्यादा भावुक हो जाता है। वो अपने भाई और भाभी से माफी मांगता है। वो मिहिर से कहता है कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। हेमंत बाद में अपनी मां से भी कहता है कि वो तुलसी और मिहिर से माफी मांगे। गायत्रा चाची भी फिर तुलसी और मिहिर से माफी मांगती हैं।
अजय पर परी ने लगाया गंभीर आरोप
वहीं, आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि परी अपने मां-पिता के घर आएगी। वो घर आकर अजय के परिवार पर आरोप लगाएगी कि उन लोगों ने उसपर अत्याचार करे हैं। परी की हालत देखकर तुलसी डर जाएगी और अजय के लिए नाराजगी जाहिर करेगी। वहीं, अजय तुलसी से कहेगा कि उनकी बेटी जो कह रही है सब झूठ है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




