क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आएगा मेजर ट्विस्ट, क्या पकड़ा जाएगा नोयोना का झूठ
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। मिहिर और तुलसी के जीवन में नोयोना ने दूरियां लाने के लिए बहुत बड़ा झूठ बोला है। क्या होगा जब मिहिर और तुलसी के सामने आएगा नोयोना का झूठ

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी ने बापजी को बता दिया कि सलोनी के खिलाफ पेपर में खबर किसी और ने नहीं बल्कि देव ने छपवाई थी। हालांकि, नोयोना देव को एक चाल चलवाती है जिससे देव और सलोनी की शादी हो जाती है। इधर तुलसी के सामने ये सच आ जाता है कि नोयोना ने ही बापजी को मिहिर और उसके रिश्ते की सच्चाई बताई होती है।
तुलीस ने नोयोना से किए तीखे सवाल
तुलसी को जैसे ही ये सच पता चलता है, वो नोयोना से सवाल करती है कि उसने ऐसा क्यों किया। तुलसी उससे कहती है कि उसे समझ आ गया है कि जो स्ट्रॉन्ग महिला वो बनती है, वो केवल एक दिखावा है। वो कहती है कि उसे मिहिर को को देना का डर है। तुलसी नोयोना पर भड़क जाती है। वो उससे कहती है कि उसकी इस हरकत की वजह से सलोनी और देव की शादी टूट सकती थी।
शो में आनेवाला है बड़ा ट्विस्ट
आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि सीरियल में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। छह साल पहले जिस वजह से मिहिर और तुलसी का रिश्ता टूटा था वो सिर्फ एक झूठ था। नोयोना कहेगी कि उसका और मिहिर का रिश्ता कैसा भी हो, लेकिन उसका ये रिश्ता एक झूठ पर बना हुआ है।
मिहिर और तुलसी से सच छिपा रही नोयोना
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नोयोना अपनी बहन को बताएगी कि 6 साल पहले मिहिर और उसके बीच कुछ भी नहीं हुआ था। उसने मिहिर से झूठ बोला था ताकि वो तुलसी को छोड़ दे। नोयोना कहेगी कि वो मिहिर और तुलसी को कभी इस बारे में सच नहीं पचा चलने देगी।
क्या तुलसी और मिहिर को पता चलेगा नोयोना का सच?
अब देखना दिलचस्प होगा कि जब तुलसी और मिहिर को ये सच पता चलेगा तो नोयोना का क्या हाल होगा और कैसे मिहिर और तुलसी को नोयोना का इतना बड़ा सच पता चलेगा?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



