
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो देख भड़के फैंस, बोले- अनुपमा की कॉपी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thib 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो सामने आया है।सीरियल में 6 साल का लीप आनेवाला है। नए प्रोमो में नजर आया कि तुलसी और मिहिर अलग रह रहे हैं। इस नए प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी के सामने मिहिर और नोयोना का सच सामने आएगा। शो में 6 साल के लीप की बात भी कंफर्म हो गई है। अब शो का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है। इस नए प्रोमो से समझ आ रहा है कि लीप के बाद तुलसी और मिहिर अलग-अलग रहेंगे। मिहिर ने तुलसी का भरोसा तोड़ा है। इस बात को याद कर तुलसी काफी दुखी नजर आएगी। इस नए प्रोमो को देख सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मेकर्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को अनुपमा ही बना रहे हैं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नया प्रोमो
शो के नए प्रोमो में देखने को मिला कि तुलसी वीरानी हाउस को छोड़कर अंगद और वृंदा के पास चॉल में रह रही होगी। वहीं, मिहिर अकेले वीरानी हाउस में होगा। प्रोमो में दिखाया गया कि तुलसी और वृंदा साथ में तुलसी को पानी देंगे। वहीं, मिहिर वीरानी हाउस में अकेले तुलसी के पौधे पर पानी चढ़ाएगा।
अलग-अलग हुए तुलसी और मिहिर
शो के इस प्रोमो में देखने को मिला कि तुलसी कहेगी कि उसे जिस रिश्ते पर सबसे ज्यादा भरोसा था, उसी रिश्ते ने उसका भरोसा तोड़ दिया। शो के प्रोमो से साफ है कि आनेवाले एपिसोड्स में रिश्ते नए रूप में दिखेंगे। मिहिर को अकेलेपन में रहना होगा। तुलसी को मिहिर की कमी खलेगी।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो फैंस को पसंद नहीं आया है। लोग कह रहे हैं कि एकता कपूर अनुपमा की कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा- एकता को कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आंखें बंद करके अनुपमा को कॉपी नहीं करना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेकर्स कम से कम ये तो दिखा सकते थे कि 6 साल में अंगद के पास एक अच्छी नौकरी है और वो चॉल से बाहर आ गया है। एक ने लिखा- मेकर्स कुछ भी कर रहे हैं। सब रायता फैला रहे हैं। एक ने लिखा- एक अनुपमा कम थी कि ये भी आ गई।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




