KSBKBT 2: वृंदा और तुलसी की इमोशनल मुलाकात, मां को देख अंगद के निकलेंगे आंसू
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो आया है। 6 साल बाद तुलसी और मिहिर की मुलाकात की झलक इस प्रोमो में देखने को मिली है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी मुंबई आ गई है। नोयोना को इस चीज की खबर है, लेकिन नोयोना मिहिर और उसके परिवार से इस बात को छिपाकर रख रही है। नोयोना को डर है कि तुलसी के आते ही मिहिर उसे छोड़कर वापस चला जाएगा। इधर वृंदा को भी तुलसी के होने का एहसास है। वो उस गेस्ट हाउस जाती है जहां तुलसी है, लेकिन फिर भी तुलसी से मिल नहीं पाती है।
तुलसी और वृंदा की इमोशनल मुलाकात
वृंदा के हाथ तुलसी का नंबर लगेगा, लेकिन उससे पहले ही वृंदा और तुलसी की एक मुलाकात होगी। तुलसी और वृंदा की मुलाकात काफी इमोशनल होने वाली है। वृंदा की वजह से अब तुलसी एक बार फिर अंगद से भी मिलेगी।
अंगद से मिलने पहुंचेगी तुलसी
वृंदा ऑटो से उतरकर जा रही होगी कि तभी तुलसी उसे पीछे से आवाज देगी। तुलसी अनजाने में ही वृंदा के पास छुट्टे पैसे मांगने जाएगी। वृंदा जैसे ही पीछे मुड़ेगी वो तुलसी को देखकर हैरान रह जाएगी। वो तुलसी को देखकर रोने लगेगी। वो तुलसी से कहेगी कि अगर वो उसकी जगह होती तो वैसा बिल्कुल नहीं करती जैसा उसने किया है। तुलसी वृंदा के कहने पर अंगद से मिलने भी पहुंचेगी।
6 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे मिहिर और तुलसी
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वृंदा तुलसी को अपने साथ चॉल में लेकर जाएगी। अपनी मां को देखकर अंगद भी बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएगा। शो का एक और प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखने को मिला है कि तुलसी और मिहिर 6 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे।
प्रोमो के मुताबिक, तुलसी और मिहिर की मुलाकात चॉल में होगी। मिहिर और तुलसी एक दूसरे को देखकर इमोशनल हो जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 6 साल बाद तुलसी मिहिर को माफ कर पाएगी?

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




