
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; मंदिरा वाला रिपीट टेलीकास्ट
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो आया है। ये प्रोमो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। ये प्रोमो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है। लोग कह रहे हैं कि सीरियल में मंदिरा वाली कहानी फिर से रिपीट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस उम्र में मिहिर का अफेयर दिखाना…क्या बकवास है।
तुलसी को याद आया पुराना वक्त
प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि तुलसी मिहिर के साथ अपने पुराने वक्त को याद कर रही होती है। इतने में मिहिर कमरे में आ जाता है। वो पूछता है कि वो क्या सोच रही है कि कितने बुरे आदमी से शादी कर ली। इसपर तुलसी कहती है कि बुरा आदमी तो वो है, लेकिन शादी को लेकर उसके मन में कोई संदेह नहीं है।
सोच में पड़ा मिहिर
इसके बाद मिहिर तुलसी से कहती है कि वो नोयोना के लिए शादी का जोड़ा लाई है। वो चाहती है कि नोयोना उससे शादी कर ले जिससे वो प्यार करती है। इसके लिए वो मिहिर का साथ मांगती है। वहीं, मिहिर अपने मन में सोचता है कि वो उसे कैसे बताए कि नोयोना जिससे प्यार करती है वो कोई और नहीं बल्कि वही है।
क्या बदल जाएगा तुलसी और मिहिर का रिश्ता
इस प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा गया है- वक्त बदलते ही कुछ रिश्ते भी बदल जाते हैं…लेकिन कुछ रिश्तों की चमक कभी कम नहीं होती। तुलसी जो शादी का जोड़ा नोयोना के लिए लाई है…क्या बदल देगा मिहिर और तुलसी के चमकते हुए रिश्ते को।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- सीजन 2 सीजन 1 की मंदिरा वाली स्टोरीलाइन का टेलीकास्ट रिपीट हो रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब तुलसी पतिदान करेगी। एक तीसरे यूजर ने लिखा- और कुछ दिखाना बाकी है तो वो भी दिखा लो...अरे अब बाकी ही क्या है जो दिखाओगे, सब तो हो चुका है। अरे अरे हां, एक चीज बची है, नोयोना मैडम की मिहिर बाबू से शादी, वो भी करा ही लो ...तब जाके मेकर्स के दिल को ठंडक पहुंचेगी। इंडियन शोज...

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




