KSBKBT 2: शांतिनिकेतन में होगा मिहिर का कमबैक! गणेश चतुर्थी पर दिखेगा तुलसी की दुआओं का असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स एक धमाकेदार कमबैक लाने की सोच रहे हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में लंबे वक्त बाद एक बार फिर मिहिर की वापसी होने वाली है।

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' के फैंस लंबे वक्त से इस सवाल का जवाब जानने को बेताब थे कि क्या मिहिर विरानी शो में कमबैक करेगा? सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से कयासों का सिलसिला चल रहा था, आखिरकार इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टार प्लस ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें कन्फर्म किया गया है कि मिहिर विरानी एक बार फिर टीवी शो KSBKBT 2 में कमबैक करने जा रहा है। मालूम हो कि सीरियल में अमर उपाध्याय यह किरदार निभाते हैं। शो में मिहिर का कमबैक उस वक्त कन्फर्म किया गया है जब गणेश चतुर्थी नजदीक है।

शांति निकेतन में होगी मिहिर की वापसी

दर्शकों के लिए शांति निकेतन मिहिर विरानी और तुलसी विरानी के बगैर अधूरा है। जब-जब शो से मिहिर से जुड़ा कोई ट्विस्ट आया है, तब-तब सीरियल दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प और इंगेजिंग हो जाता है। गणेश चतुर्थी पर मिहिर की घर वापसी और लंबे वक्त बाद उसे मिहिर के साथ देखना दर्शकों के लिए एक्साइटिंग रहने वाला है। फैंस की मानें तो मिहिर की शो में वापसी कुछ इस तरह दिखाई जाएगी जिससे उसका कनेक्शन बप्पा से तुलसी की फरियाद और अन्य चीजों के साथ जोड़ा जा सके।

क्या बोले यह रोल करने वाले अमर?

शो में मिहिर का किरदार निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय ने इस बारे में बता करते हुए कहा, "मिहिर मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं है। वह मेरे सफर का एक अहम हिस्सा रहा है और दर्शकों ने सालों से उसे जो प्यार दिया है, वह हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा। मिहिर की वापसी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मेरे फैंस बेसब्री से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं शो में कब लौटूंगा।" अमर उपाध्याय ने बताया कि कैसे उन्हें वाकई शो में इस ट्विस्ट के आने से वाकई घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है।

ऑडियंस का रिएक्शन देखने को बेताब

उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो उनकी (ऑडियंस की) खुशी देखकर यह घर वापसी और भी खास हो गई है। शांतिनिकेतन में वापस आना, तुलसी और विरानी परिवार के बीच मिहिर बनकर खड़े होना, ये कई यादें ताजा कर देते हैं। सचमुच घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है। लेकिन बहुत कुछ बदल गया है, रिश्ते बदल गए हैं, और मिहिर एक ऐसे परिवार में लौट रहा है जिसने खुद भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि जब वह आखिरकार उसकी जिंदगी में वापस आएगा तो दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे।”

मिहिर की वापसी का दर्शकों को इंतजार

बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शुरू से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इसका पहला सीजन सुपरहिट रहा था, लेकिन जब स्मृति ईरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर तुलसी के अवतार में लौटीं तो उनकी खुशी चौगुनी हो गई। फैंस का जितना जुड़ाव तुलसी के किरदार से रहा है, उतना ही मिहिर के साथ भी रहा है। मिहिर और तुलसी के बिना शांतिनिकेतन अधूरा है। पिछले काफी वक्त से शो से मिहिर गायब था, लेकिन अब जब वह वापस शो में लौटने वाला है तो फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 में होगी मिहिर की घर वापसी! गणेश चतुर्थी पर दिखेगा दुआओं का असर