KSBKBT 2: शांतिनिकेतन से बाहर हुई नोयोना, अब तुलसी और मिहिर को सता रही कौन सी चिंता

Mar 06, 2026 02:49 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: मिहिर ने नोयोना को शांतिनिकेतन से बाहर कर दिया है। नोयोना के बाहर होते ही तुलसी और मिहिर साथ आएंगे। तुलसी मिहिर के साथ अपने बच्चों के लिए आएगी। 

KSBKBT 2: शांतिनिकेतन से बाहर हुई नोयोना, अब तुलसी और मिहिर को सता रही कौन सी चिंता

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है। मिहिर ने सभी घरवालों के सामने नोयोना का सच लाया है। वो सभी घरवालों के सामने नोयोना के झूठ को एक्सपोज करता वीडियो दिखाता है। घरवाले भी वो वीडियो देखकर दंग रह जाते हैं। नोयोना मिहिर को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उसकी एक भी नहीं सुनता है। वो नोयोना को अपने घर से जाने के लिए कहता है।

नोयोना की वीडियो देख भड़के ऋतिक, परी और अंगद

नोयोना की वीडियो देखने के बाद तुलसी के बच्चे और बहू भी नोयोना पर भड़क जाते हैं। ऋतिक, अंगद, वृंदा और परी नोयोना की हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। मिताली ऋतिक को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन ऋतिक मिताली पर भड़क जाता है और उसे भी शांत करा देता है। मिहिर की चाची भी नोयोना पर गुस्सा करती है। वो मिहिर से कहती हैं कि वो ही नोयोना को घर में लेकर आई थीं और अब वही, उसे घर से बाहर भी निकालेंगी। वो नोयोना को घर से बाहर निकालने वाली ही होती हैं कि नोयोना उन्हें रोक देती है। वो कहती है कि वो खुद इस घर से चली जाएगी।

नोयोना को मिहिर ने शांतिनिकेतन से किया बाहर

नोयोना की बहन भी मिहिर को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उसपर भी भड़क जाता है। वो कहता है कि उसकी बहन अब कहीं भी जाए उसे फर्क नहीं पड़ता है। शांतिनिकेतन में हो रहा ये तमाशा तुलसी वीडियो कॉल पर देखती है। वो देखती है कि मिहिर नोयोना से कहता है कि वो तुलसी से प्यार करता है और हमेशा उसी से प्यार करेगा।

मिहिर तुलसी को हुई बच्चों की चिंता, साथ आएंगे पति-पत्नी

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर और तुलसी अपने बच्चों के लिए साथ आएंगे। तुलसी और मिहिर को एहसास होगा कि उनके किसी भी बच्चे की लाइफ अच्छी नहीं चल रही है। वो सोचेंगे कि कैसे गौतम उनसे नाराज है, कैसे ऋतिक एक गलत शादी में फंसा हुआ है और कैसे परी ने अजय पर झूठा केस किया था। मिहिर तुलसी से कहेगा कि वो एक अच्छे माता-पिता बनने में फेल हो गए हैं।हालांकि, तुलसी कहेगी कि वो अपने बच्चों को इस तरह से परेशान नहीं होने देगी।

मिताली से रिश्ता तोड़ेगा ऋतिक

इधर ऋतिक कहेगा कि वो मिताली के साथ नहीं रह सकता है। आनेवाले एपिसोड्स में आपको देखने को मिल सकता है कि ऋतिक मिताली से शादी तोड़ने का फैसला लेगा। इतना ही नहीं आपको ये भी देखने को मिलेगा कि कैसे ऋतिक और मुन्नी की लव स्टोरी का ट्रैक शुरू होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।