
KSBKBT 2: 6 साल बाद मां को देख इमोशनल हुई परी, नोयोना को खरी-खोटी सुनाएगी तुलसी
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी शांतिनिकेतन को बचाने के लिए मिहिर के साथ सूरत जाने के लिए तैयार हो गई है। परी भी सालों बाद अपनी मां को मिलती है। परी तुलसी को देखकर इमोशनल हो जाती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी की वापसी की खबर मिहिर के पूरे परिवार को हो गई है। वहीं, तुलसी को भी पता चल गया है कि शांतिनिकेतन खतरे में है। तुलसी शांतिनिकेतन को बचाने में विरानी परिवार यानी अपने परिवार की मदद करने को भी तैयार हो गई है। तुलसी और पूरा विरानी परिवार सूरत के लिए निकल गया है। सालों बाद तुलसी और परी एक दूसरे के सामने आते हैं। अपनी मां को देखकर परी इमोशनल हो जाती है।
परी और तुलसी की इमोशनल मुलाकात
6 साल में परी की पूरी जिंदगी बदल गई है। रणविजय उसे परेशान करता है। परी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। 6 साल बाद जब तुलसी परी के सामने आती है, वो गाड़ी से उतरकर अपनी मां से मिलने जा ही रही होती है कि उसे याद आ जाता है कि उसने अपनी मां के साथ किस तरह का व्यवहार किया है।
परी की बेटी के साथ तुलसी ने की बात
परी गाड़ी से नहीं उतरती है। वो अपनी बेटी की साथ गाड़ी में ही बैठी होती है। तुलसी जब गाड़ी में आकर बैठती है तो परी की बेटी उससे पूछती है कि ये कौन है। परी कहती है कि उसकी नानी। इसके बाद तुलसी परी की बेटी को गोद में लेती है। परी अपनी मां को देखकर रोने लगती है, लेकिन तुलसी से कुछ भी नहीं कहती है। वहीं, तुलसी परी की बेटी के साथ खेलने लगती है।
नोयोना को खरीखोटी सुनाएगी तुलसी
इधर नोयोना मिहिर से पूछती है कि उसे तुलसी को अपने साथ लाने की क्या जरूरत थी। मिहिर कहता है कि तुलसी उसकी पत्नी है। ये बात नोयोना को खराब लगती है। नोयान और उसकी बहन को चिंता हो रही है कि तुलसी के वापस आने से अब वो क्या करेंगे। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नोयोना तुलसी से पूछती है कि क्या वो उसकी दुश्मन है कि अबतक उससे नहीं मिली? तुलसी इस बात पर नोयोना को खरीखोटी सुनाती है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे बापजी नोयोना को एक बाहरी होने का एहसास कराएंगे।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




