
क्योंकि सास भी कभी बहू थी को हेमंत विरानी ने कहा अलविदा? एक्टर बोले- 'मेरी उनके क्रिएटिव से बात…'
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हेमंत विरानी का किरदार निभाने वाले शक्ति आनंद को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने एकता कपूर के शो को छोड़ दिया है। हालांकि, अब शक्ति आनंद ने खुद इन वायरल खबरों की सच्चाई खुद बताई है।
"क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हेमंत विरानी का किरदार निभाने वाले शक्ति आनंद का नया शो महादेव एंड सन्स रिलीज हुआ है। इस शो के शुरू होने के बाद से ही खबरें हैं कि शक्ति आनंद ने क्योंकि सास बहू थी 2 छोड़ दिया है। फैंस इस बात से काफी निराश हैं, लेकिन अब शक्ति आनंद ने खुद साफ किया है कि उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को छोड़ा नहीं है।
क्या शक्ति आनंद ने छोड़ दिया है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2?
टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत में शक्ति आनंद ने कहा, "नहीं, नहीं छोड़ा नहीं है, मैं बिल्कुल मतलब इस चीज को छोड़ने में विश्वास नहीं रखता क्योंकि अभी जो मेरी उनके क्रिएटिव से बात यही वाली हुई है कि अभी जैसे ये नया शो अभी शुरू हुआ है। तो हो सकता है कि पहले कुछ दिनों मैं वहां पर थोड़ी चीजों को नजकअंदाज करूं, मेरे बिना वहां पर शो हो।"
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की टीम से मिल रहा सपोर्ट
एक्टर ने कहा कि क्योंकि महादेव एंड सन्स अभी नया शो है तो शुरुआत में कुछ एडजेस्मेंट्स करने पड़ेंगे। एक बार सेटअप पूरा हो जाएगा, तो सब चीज ठीक हो जाएंगी और वो फिर से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आएंगे।
शक्ति ने आगे कहा कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की टीम बहुत सुपोर्टिव रही है इस नए शो को लेकर। उन्होंने कहा, “लीप आ चुका है वहां पर, और मुझे उनके पार्ट से बहुत सपोर्ट मिल रहा है, पूरे क्रिएटिव्स से और प्रोडक्शन हाउस से। उन्होंने बिल्कुल चीजों को अनुमति दी है।”
लीप के बाद से शो में नजर नहीं आए हैं शक्ति आनंद
बता दें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 6 साल का लीप आ चुका है। शो में हेमंत के पोते को भी दिखा दिया गया है। 6 साल के लीप के बाद से अबतक शो में हेमंत विरानी का किरदार नजर नहीं आया है। इस वजह से ही फैंस को लग रहा था कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि, अब साफ है कि शक्ति आनंद अब भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




