Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Gautam Virani Entry Shocks Tulsi New Promo Excites fans
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में गौतम वीरानी की एंट्री, नया प्रोमो देख फैंस हैरान

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में गौतम वीरानी की एंट्री, नया प्रोमो देख फैंस हैरान

संक्षेप:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में सीजन 1 के एक चेहरे की एंट्री होने जा रही है। कोर्ट में तुलसी की मुलाकात अपनी अतीत से होगी। गौतम वीरानी के आने से शो में ट्विस्ट आएगा। फैंस गौतम वीरानी की एंट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Jan 24, 2026 10:08 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अब परीऔर रणविजय का केस अदालत में जाएगा। इस अदालत में तुलसी के सामने उसका अतीत खड़ा होगा। शो में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 1 के गौतम वीरानी की एंट्री होने जा रही है। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है। गौतम वीरानी की एंट्री को लेकर फैंस काफी खुश हैं। गौतम वीरानी सीजन 1 में तुलसी के बेटे के रोल में नजर आए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में गौतम वीरानी की एंट्री

रणविजय जेल से निकलने के बाद नोयोना से उसके लिए वकील ढूंढने के लिए कहता है। नोयोना उसे कहती है कि उसने वकील पहले से ही ढूंढ लिया है। नोयोना कहती है कि उसने सबसे अच्छा वकील ढूंढा है। परी और रणविजय के केस में रणविजय का वकील कोई और नहीं बल्कि गौतम वीरानी होगा।

गौतम को देख हैरान मिहिर और तुलसी

शो का जो प्रोमो आया है उसमें गौतम वीरानी को दिखाया गया है। गौतम वीरानी तुलसी से कहता है कि जिंदगी की अदात में उनके खिलाफ उनका बेटा खड़ा है। तुलसी और मिहिर गौतम को देखकर हैरान रह जाते हैं। अब गौतम के आने से तुलसी के जीवन में कौन सी मुश्किलें आएंगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

तुलसी दे रही बेटी परी का साथ

गौतम वीरानी का किरदार एक्टर सुमित सचदेव ने निभाया था। सुमित इन दिनों शो झनक का भी हिस्सा हैं। वो झनक में अर्शी के पति का किरदार निभाते हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की बात करें तो शो में परी ने रणविजय से तलाक लेने का तय किया है। तुलसी ने साफ कर दिया है कि इस लड़ाई में वो अपनी बेटी के साथ खड़ी है। वहीं, नोयोना परी से चिढ़ गई है। उसे लग रहा है कि परी उसे छोड़कर तुलसी से मदद मांगने क्यों गई है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।