
KSBKBT 2: तुलसी हुई गिरफ्तार, मिहिर के सामने आएगा हैरान करने वाला सच
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। मिहिर के सामने रणविजय का सच आनेवाला है। अब वो भी तुलसी के साथ मिलकर रणविजय को एक्सपोज करेगा। वो तुलसी से इस बारे में बात भी करेगा।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि तुलसी ने मिहिर से अपने नाम सारी प्रॉपर्टी करा ली है। इसको लेकर मिहिर का भाई किरण और नोयोना मिहिर के कान भरने की कोशिश करते हैं, लेकिन तुलसी ने जिस वजह से ये कदम उठाया, वो जानकर मिहिर हैरान रह जाएगा। दरअसल, तुलसी को हेमंत से पता चलता है कि मिहिर की कंपनी में बड़ा ङोटाला हुआ है। उसे जैसे ही पता चलता है कि मिहिर को इसकी वजह से जेल हो सकती है, वो अपने नाम मिहिर की कंपनी करा लेती है।
जेल पहुंची तुलसी
मिहिर को अरेस्ट करने पुलिस उसके घर पर आती है। जब पुलिस मिहिर को लेकर जा रही होती है, तभी तुलसी कहती है कि वीरानी इंडस्ट्री की मालकिन वो है। हेमंत इसके बाद मिहिर को बताता है कि तुलसी ने ऐसा क्यों किया है।
मिहिर को पता चली रणविजय की सच्चाई
मिहिर को जैसे ही पता चलता है कि तुलसी ने उसे बचाने के लिए क्या किया। वो तुलसी के पीछे-पीछे पुलिस स्टेशन जाता है। वहां वो तुलसी की बेल कराता है। तुलसी मिहिर से कहती है कि उसे पता है कि उसने घोटाला नहीं किया है, लेकिन उसे पता लगाना होगा कि ये किसने किया है।
मिहिर देगा तुलसी का साथ
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर को पता चल जाएगा कि उसकी कंपनी में घोटाला किसी और ने नहीं बल्कि रणविजय ने किया है। उसे जैसे ही रणविजय की सच्चाई पता चलती है, वो हैरान रह जाता है। वो तुलसी से कहता है कि वो सही थी। वो तुलसी से कहता है कि परी के सामने रणविजय की सच्चाई सामने लाने में अब वो उसका साथ देगा। अब जल्द ही परी के सामने में भी आ जाएगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




