Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Amar Upadhyay aka Mihir Virani Talks About Leap Star Plus calls it more challenging
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप से हैरान थे अमर, बोले- मेरे लिए काफी दिल तोड़ने वाला...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप से हैरान थे अमर, बोले- मेरे लिए काफी दिल तोड़ने वाला...

संक्षेप:

KSBKBT Upcoming: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप को लेकर अमर उपाध्याय यानी कि मिहिर वीरानी ने कहा कि ये मिहिर के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त है। 

Dec 18, 2025 07:08 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक लीप आनेवाला है। तुलसी वीरानी घर छोड़कर चली गई है और मिहिर अपने शांतिनिकेतन में अकेला पड़ गया है। शो में मिहिर का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय ने शो के लीप को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि सीरियल में लीप हैरान करने वाला है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लीप उनके किरदार के लिए सबसे चैलेंजिंग होनेवाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लीप के बारे में क्या बोले अमर उपाध्याय

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में लीप के बारे में अमर ने कहा कि लीप की बात जानकर वो हैरान थे और अब एक परफॉर्मर के तौर पर उनके लिए काफी चुनौतीवाला होने वाला है। लीप के बाद मिहिर की जर्नी पर अमर ने कहा, “जब मुझे लीप के बारे में पता चला, मैं सच में हैरान था, और मैं कह सकता हूं आनेवाले एपिसोड्स बहुत दिलचस्प होने वाले हैं।" उन्होंने कहा कि मिहिर का रोल निभाने के दौरान यह फेज सबसे चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि एक बार फिर वह तुलसी के प्यार और भरोसे को मिहिर ने धोखा दिया है।

मिहिर बोले- शांतिनिकेतन में लीप के बाद…

मिहिर ने आगे कहा कि लीप के बाद शांतिनिकेतन में पैर रखना मिहिर के रूप में उनके लिए सबसे ज्यादा दर्दनाक था। अमर ने कहा, “शांतिनिकेतन में लीप के बाद पैर रखना, और उसे खाली पाना मिहिर के तौर पर मेरे लिए काफी दिल तोड़ने वाला था। शांति शब्दों से ज्यादा बयान कर रही थी।”

ये भी पढ़ें:लालच देने की कोशिश करेगा किरण, मिहिर के मुंह पर प्रॉपर्टी के कागज मारेगी तुलसी

शांतिनिकेतन को तुलसी ने छोड़ दिया

शो की करेंट स्टोरीलाइन की बात करें तो मिहिर की सच्चाई सभी घरवालों के सामने आ गई है। तुलसी घर छोड़कर चली गई है। तुलसी के बच्चे उसे रोकने की कोशिश करते हैं, तुलसी साफ कहती है कि अब वो उस घर में नहगीं रुक सकती है। शांतिनिकेतन से निकलकर तुलसी अंगद के पास जाती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।