KSBKBT 2: मिहिर पर भड़की तुलसी, नोयोना को बीच में बोलना पड़ा भारी

Jan 18, 2026 11:01 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी को पता चल गया है कि रणविजय परी पर हाथ उठाता है। तुलसी को जैसे ही ये पता चलता है, वो मिहिर पर भड़क जाती है। 

KSBKBT 2: मिहिर पर भड़की तुलसी, नोयोना को बीच में बोलना पड़ा भारी

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी के सामने परी और रणविजय का सच सामने आ गया है। तुलसी परी से पूछती है कि क्या रणविजय उसपर हाथ उठाता है। पहले तो परी इस बात को छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन तुलसी समझ जाती है कि परी उससे झूठ बोल रही है। तुलसी गुस्से में परी को मिहिर के पास लेकर जाएगी। वो मिहिर से सवाल करेगी कि उसके बच्चों का जीवन इतना बुरा कैसे हो गया है।

मिहिर पर तुलसी को आया गुस्सा

तुलसी मिहिर के पास जाती है। वो मिहिर को परी के शरीर पर पड़े निशान दिखाकर पूछेगी कि परी के साथ ये क्या हो रहा है? मिहिर को कुछ भी समझ नहीं आएगा। फिर तुलसी उससे कहेगी कि उसकी छत के नीचे परी पर रणविजय हाथ उठा रहा था और उसे कुछ भी पता नहीं चला? मिहिर तुलसी की बात सुनकर हैरान रह जाता है।

तुलसी ने नोयोना को दी सलाह

तुलसी मिहिर से कहती है कि अगर उसे पता होता कि वो बच्चों का ख्याल तक नहीं रख पाएगा तो वो अपने बच्चों को अपने साथ ले जाती। तुलसी मिहिर को सुना ही रही होगी कि तभी नोयोना वहां आ जाएगी। नोयोना परी पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाएगी। नोयोना कहेगी कि परी पहले भी एक बार झूठ बोल चुकी है और इस बार भी वो झूठ बोल रही है। नोयोना परी पर सवाल उठाई ही रही होगी कि तभी तुलसी उसे टोक देगी। तुलसी नोयोना को साफ करेगी कि वो उसके बच्चों के मामले में न ही बोले तो अच्छा है।

परी से तुलसी का वादा

तुलसी कहेगी कि उसे पता है कि रणविजय उसके साथ क्या कर रहा है। वो कहती है कि उसे पता है इस बार झूठ नहीं बोल रही है। तुलसी परी से वादा करेगी कि वो रणविजय को सबक सिखाकर रहेगी। वो कहेगी कि उसे पता है कि रणविजय का क्या करना है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।