Serial Update: अंगद को वृंदा ने गुस्स में जड़ा थप्पड़, भारती की वजह से हुई गलतफहमी
Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badlte Hain: क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं कि कहानी दिलचस्प होती जा रही है। वृंदा को अंगद को लेकर गलतफहमी हो गई है। वृंदा गुस्से में अंगद को थप्पड़ जड़ देती है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के स्पिनऑफ शो क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं की कहानी दिलचस्प होती जा रही है। भीखू दादा की मौत के बाद भारती के पास केवल अंगद का सहारा है। वहीं, भारती के पिता ने अपनी मौत से पहले अंगद और भारती की शादी करवाई थी। अंगद ने गलती से भारती की मांग में सिंदूर भर दिया था। वृंदा यह देख लेती है।इसके बाद वृंदा अंगद की इस हरकत पर बुरी तरह टूट जाती है।
वृंदा को अंगद को लेकर हुई गलतफहमी
अंगद वृंदा से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वृंदा उससे इतना नाराज होती है कि वो बात नहीं करती है। वहीं, भारती भी अंगद को अपने साथ चलने के लिए कहती है। भारती के सोने के बाद अंगद वृंदा से मिलने पहुंचता है। वो वृंदा को ये समझाना चाहता है कि उसने भारती की मांग में सिंदूर नहीं भरा है।
अंगद से नहीं मिलना चाहती वृंदा
वृंदा से मिलने उसके बच्चे आए हुए होते हैं। वो वृंदा से बार-बार अंगद के बारे में सवाल करते हैं। बच्चों के सवाल से वृंदा परेशान हो जाती है। वो उनपर गुस्सा करती है। इतने में अंगद वहां आता है और अपने बच्चों से मिलता है। वो अपने बच्चों को बताता कि उसे उनकी मां से कुछ बात करनी है। वृंदा अंगद से बात करने को तैयार नहीं होती है।
वृंदा के पास उसकी मां भी आई हुई है। अंगद वृंदा से मिले उससे पहले उसकी मां अंगद से बात करती है। वो कहती है कि वो भारती की मांग में सिंदूर कैसे भर सकता है। वृंदा से पहले अंगद उसकी मां को बताता है कि वृंदा को गलतफहमी हुई है। वो मालती को बहुत समझाता है। इसके बाद वो वृंदा से मिलने जाता है।
अंगद को वृंदा ने जड़ा थप्पड़
अंगद जैसे ही वृंदा के सामने आता है, वृंदा उसपर भड़क जाती है। अंगद वृंदा को समझाने की कोशिश करता है कि उसे गलतफहमी हुई है, लेकिन वो अंगद की एक नहीं सुनती है। वो अंगद को उससे दूर जाने के लिए कहती है, लेकिन अंगद वृंदा की बात नहीं सुनता है। इस बात पर वृंदा और ज्यादा भड़क जाती है और अंगद को थप्पड़ जड़ देती है। अंगद थप्पड़ खाने के बाद भी वृंदा को मनाने की कोशिश करता है।
अंगद बना मजदूरों का लीडर
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि भीखू दादा के बाद अंगद मजदूरों का लीडर बन चुका है। भारती वृंदा को भी ये बात बताती है। वृंदा कहती है कि वो अंगद से अकेले में बात करना चाहेगी, लेकिन भारती कहती है कि वृंदा को जो भी बात करनी है, वो सबके सामने करे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


