सलमान खान के बाद स्मृति ईरानी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा- 'और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड...'

लाइव हिन्दुस्तान
share

शनिवार को प्रसारित बिग बॉस 20 का 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई।

 smriti irani salman khan
सलमान खान के बाद स्मृति ईरानी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान इस बार काफी गुस्से में नजर आए। सलमान ने सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। सलमान का गुस्सा इर कदर बढ़ गया कि उन्होंने अपनी शर्ट तक निकला दी और ट्रोलर्स से कहा कि लो अब करो मुझे ट्रोल। सलमान ने कुछ दिनों से ट्रोल हो रहीं कटरीना कैफ को सपोर्ट किया। कटरीना मां बनने के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ऐसे में कई स्टार्स कटरीना के सपोर्ट में आए। वहीं, अब सलमान खान के रिएक्शन के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीम भी ट्रोलर्स को सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।

'और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड'

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्मृति 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की साथी कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री गौरी प्रधान कहती हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि मुझे बात करने की तमीज हितेश से सीखनी चाहिए।' रावी गुप्ता कहती हैं, 'मुझसे कहा जाता है कि तुम हमेशा नाइट सूट क्यों पहने रहती हो।' रितु चौधरी कहती हैं, 'मुझसे मेरे लिए तो कुछ नहीं कहते लेकिन मम्मा के लिए कहते रहते हैं कि अपनी मम्मा को ये करने के लिए बोलो, मम्मा को वो करने को बोलो।' इसके बाद स्मृति ईरानी आती हैं। वह कहते हैं, 'और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड।'

कम से कम सलमान खान की सुन लो

इसके बाद वीडियो के आखिर में स्मृति ईरानी कहती हैं, 'भाई आज हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं। किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा मत बोलो। हमारी नहीं, तो कम से कम सलमान खान की सुन लो। अच्छा बोलो अच्छा लगेगा।'

सलमान और उनके भाई हुए ट्रोल

शनिवार को प्रसारित बिग बॉस 20 का 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और साफ कर दिया कि वह एक्टर्स की पर्सनल लाइफ और उनके शारीरिक उतार-चढ़ाव को लेकर किसी भी तरह की नेगेटिविटी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हाल ही में सलमान खान को उनके बढ़े हुए वजन और उनके भाई सोहेल खान को उनके घटते वजन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया था, जबकि वह नयनतारा के साथ SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया। ऐसे में उन्हें 'मोटा' कहने वाले ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सलमान ने अपनी शर्ट उतारी और अपने शानदार एब्स दिखाए।

बिग बॉस के घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी। वहीं, बीते दिनों शो से रोहेद खान बाहर हो गए। ऐसे में अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं। अब देखना ये है कि दूसरा कौन होगा जो घर से बेघर होग।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसलमान के बाद स्मृति ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा-अम्मा को कहते हैं मोटी भसंड..