भक्ति के नाम पर कांवड़ियों के 'हुड़दंग' पर भड़कीं कुनिका सदानंद, पुलिस और सरकार पर साधा निशाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 19 फेम कुनिका सदानंद का इन कांवड़ियों पर बुरी तरह से भड़क गई हैं। उन्होंने गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों पर न सिर्फ अपना गुस्सा निकाला बल्कि पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। 

Kunickaa Sadanand
कांवड़ियों के 'हुड़दंग' पर भड़कीं कुनिका सदानंद

सावन का पावन महीना चल रहा है। शिव भक्त अपने अपने भोले को मनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते। ऐसे में कांवड़ियां भी गंगाजल लेकर शिव को चढ़ाने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन इसी बीच अब बिग बॉस 19 फेम कुनिका सदानंद का इन कांवड़ियों पर बुरी तरह से भड़क गई हैं। उन्होंने गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों पर न सिर्फ अपना गुस्सा निकाला बल्कि पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर क्यों वह उन पर शिकंजा नहीं कसती। साथ ही कुनिका ने सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इन्हीं कांवड़ियों के कारण आपने 10 दिनों तक बच्चों के स्कूल बंद किए गए हैं।

एक्स पर कांवड़ियों का वीडियो शेयर कर भड़की कुनिका

कुनिका सदानंद हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में हाल ही में पत्रकार विजेता सिंह के एक शेयर किए गए वीडियो को अपने X ट्विटर आउंट पर री-शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ कांवड़िए पुलिस की जीप में बैठे दो लोगों को उतारकर बुरी तरह पीटते और कपड़े फाड़ते नजर आए। ये कावाड़ियां पुलिस की जीप से उतारे गए दो लोगों को जंगल में दौड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ये भी दावा किया जा रहा है कि कांवड़ियों ने पुलिस वालों को भी पीटा। वहीं, पुलिस के मुताबिक, मामला दो कांवड़ियों के बीच आपसी झड़प का था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। वीडियो में एक शख्स जंगल में भागते आदमी को डंडों से पीटता हुआ भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में वो गालियां भी देते नजर आ रहे हैं।

कुनिका सदानंद

कुनिका सदानंद ने पुलिस पर उठाए सवाल

कुनिका सदानंद ने इस वीडियो को अपने X अकाउंट पर री-शेयर करते हुए लिखा, 'अपने हिंदुत्व एजेंडा और हिंदू वोट बैंक की वजह से वो (पुलिस) उन्हें (कांवड़िए) कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने दस दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। बहुत ही शर्मनाक बात है। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया?' कुनिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहो हैं। वहीं, इस पर कमेंट कर ज्यादातर लोग कुनिका की बात पर अपनी सहमति जताते दिख रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकांवड़ियों के 'हुड़दंग' पर भड़कीं कुनिका, पुलिस और सरकार पर साधा निशाना