
KSBKBT 2: तुलसी ने बढ़ाईं मिहिर की मुश्किलें, अंगद के साथ होगा यह अजीब इत्तेफाक
KSBKBT 2 Written Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक तरफ जहां मिहिर किसी तरह अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश में जुटा हुआ है, वहीं तुलसी हर बार उसकी कोशिशें नाकाम कर देती है।
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आएगा। तुलसी और उसका बेटा ऋतिक जिस प्राइवेट डिटेक्टिव के पास गए होंगे, वही उन्हें परी के होने वाले पति का सारा सच पता करके देगा। रविवार के एपिसोड में तुलसी और ऋतिक जाकर डिटेक्टिव को रणविजय की सारी डिटेल देते हैं और उसका सच पता करने को कहते हैं। डिटेक्टिव सब्जी वाला बनकर उस गली में जाता है जहां रणविजय रहता है। उसे वहां पता चलता है कि रणविजय पर लाखों का लोन है।
तुलसी नहीं साइन करेगी डॉक्यूमेंट
डिटेक्टिव को यह भी पता चलता है कि रिकवरी वालों ने उसे 3 दिन का वक्त दिया है। उधर शांति कुंज में जब मिहिर अपनी पत्नी तुलसी से पूछता है कि क्यों उसने प्रॉपर्टी के कागज साइन नहीं किए तो तुलसी आना-कानी करने लगती है। वो मजाकिया लहजे में अपने पति से कहती है कि उसे क्योंकि मिहिर की चाल समझ में आ गई है, इसलिए उसने कागज साइन नहीं किए हैं। तुलसी ने कहा कि आदमी अपनी प्रॉपर्टी पत्नी के नाम तब करता है जब वो या तो नई दुनिया बसाने जा रहा हो, या फिर सन्यास ले रहा हो।
तुलसी ने बढ़ाईं मिहिर की मुश्किलें
तुलसी की बात सुनकर मिहिर के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। मिहिर मन ही मन सोचने लगेगा कि तुलसी कुछ भी नहीं ले रही है, कैसे उसको समझाऊं कि मैं उससे दूर जा रहा हूं। उधर जब मिहिर मार्केट में सब्जी खरीदने जाएगा तो एक इत्तेफाक होगा। उसी बाजार में अंगद भी सब्जी खरीद रहा होगा। वो ड्राइवर को पहचान लेगा और उससे राजी-खुशी पूछेगा। बातों-बातों में ड्राइवर बताएगा कि मिहिर सर वहीं सामने गाड़ी में बैठे हैं। अंगद अपने पिता की पसंदीदा सब्जियां खरीदवाएगा और फिर अपने पिता को देखता रहेगा।
मिलकर भी बेटे से नहीं मिलेगा बाप
मिहिर को जब अपने बेटे के बारे में पता चलेगा तो वह उसे देखकर भावुक हो जाएगा। अंगद की आंखों में आंसू होंगे और मिहिर भी उसे देखकर रह नहीं पाएगा। दोनों के जेहन में पुरानी यादें कौंधने लगेंगी और मिहिर गाड़ी से उतरकर अपने बेटे की तरफ जाने लगेगा। लेकिन फिर उसी वक्त वृंदा पीछे से अंगद को बुलाने लगेगी। वृंदा को देखकर मिहिर अपने कदम पीछे खींच लेगा और वापस गाड़ी में बैठ जाएगा। शो में आगे क्या कुछ होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




