Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Written Update 4 November 2025 Episode Tulsi Got Weapon Against Ranvijay to Break Daughters Wedding
KSBKBT 2: तुलसी को मिल गया रणविजय के खिलाफ हथियार, यूं बेटी परी की शादी तुड़वाएगी मिसेज विरानी

KSBKBT 2: तुलसी को मिल गया रणविजय के खिलाफ हथियार, यूं बेटी परी की शादी तुड़वाएगी मिसेज विरानी

संक्षेप:

KSBKBT 2 Written Update 4 November 2025: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में किरण की वापसी के चलते जहां कई ट्विस्ट आएंगे, वहीं दूसरी तरफ तुलसी को अपनी बेटी की शादी तुड़वाने के लिए नया हथियार मिल गया है।

Tue, 4 Nov 2025 04:50 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंगद और वृंदा तांत्रिक के पास जाकर मिताली की हालत के बारे में बात करेंगे। तांत्रिक बताएगा कि मिताली पर किसी बुरी आत्मा का साया है और उसे हटाने के लिए लड़की को अमावस के दिन उसके पास लाना होगा। इसी बीच तुलसी का फोन आएगा और अंगद-वृंदा के साथ वहां से निकल जाएगा। मेहंदी सेरिमनी में जब तुलसी और ऋतिक रणविजय को देखेंगे तो दोनों का पारा चढ़ जाएगा। तुलसी अपने पति मिहिर से इस बारे में शिकायत करेगी, लेकिन मिहिर हमेशा की तरह अपनी जिद पर अड़ा होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिहिर की जिद के आगे बेबस तुलसी

वो बताएगा कि उसने ही रणविजय को फंक्शन में बुलाया है। इसी दौरान यह भी पता चलेगा कि रणविजय ने अगले दिन फंक्शन में अपने माता-पिता को बुलाया है और उनसे बात करके मिहिर परी की उसके साथ शादी अनाउंस कर देगा। तुलसी समझाने की लाख कोशिश करेगी लेकिन मिहिर नहीं मानेगा और नोयोनिका उसका पूरा साथ देगी। तुलसी समझ जाएगी कि परी, मिहिर और नोयोनिका एक तरफ हैं और अपने आगे उसकी एक नहीं चलने देंगे। मेहंदी फंक्शन के दौरान मिहिर का छोटा भाई किरण भी आ जाएगा।

किरण के आगे खुलेगी मिहिर की पोल

किरण को इतने सालों बाद देखकर तुलसी, मिहिर और बच्चे भी बहुत खुश हो जाएंगे। किरण के पास उसके एक दोस्त का फोन आएगा और वो उसे बताएगा कि मिहिर कुछ वक्त पहले जब लॉस एंजेलिस आए थे तो उसी के होटल में रुके थे। किरण का दोस्त उसे बताएगा कि उनके साथ एक औरत थी जो उनका बहुत ख्याल रख रही थी जब मिहिर को बहुत नशा हो गया था। किरण को लगेगा कि शायद उसका दोस्त तुलसी की बात कर रहा है। लेकिन तुलसी से बात करके उसे पता चलेगा कि तुलसी तो LA गई ही नहीं थी।

बेटी की शादी तुड़वाएगी तुलसी विरानी

किरण का दिमाग घूम जाएगा और वो सोचने लगेगा कि आखिर उसका दोस्त किस औरत की बात कर रहा था। इस बीच तुलसी इसी उधेड़बुन में लगी होगी कि किस तरह वो अपनी बेटी परी से रणविजय की शादी रुकवाए। वो अपने बेटे ऋतिक से बात कर रही होगी जब उसे याद आएगा कि रणविजय ने कहा था कि "वो गलत है कि लेकिन साबित कैसे करोगे?" तुलसी रणविजय के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने को कहेगी। वो ऋतिक को उस लड़की के बारे में याद दिलाएगी, जिसके साथ उसने गलत किया था। अब ऋतिक और तुलसी के सामने चुनौती है कि वो शादी पक्की होने से पहले रणविजय के खिलाफ सबूत जमा करें।

ये भी पढ़ें:Spoiler: माही बताएगी बहन को अपने इरादे, क्यों कर रही है गौतम गांधी से शादी?
ये भी पढ़ें:अनुपमा की बेटी ने किया नया कारनामा, प्रेम और राही के रिश्ते में आएगी दरार!
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।