
KSBKBT 2 Update: तुलसी को अपना सच बताएगा मिहिर, लेकिन नोयोना चलेगी यह शातिर चाल
KSBKBT 2 Written Update: मिहिर विरानी तय करेगा कि वो तुलसी को अपना सच बता देगा कि उस रात उसके और नोयोना के बीच होटल में क्या हुआ। लेकिन तुलसी उससे पहले अपनी चाल चलने का तय करेगी।
KSBKBT 2 Written Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी लगातार और भी पेचीदा होती जा रही है। रविवार के एपिसोड में जब सुबह मिहिर की आंख खुलती है तो उसका सिर बहुत भारी होता है और उसे सब कुछ धुंधला दिख रहा होता है। वो होश संभालता है तो खुद को नोयोना के कमरे में पाता है। वो याद करने की कोशिश करता है कि कैसे वो रात को नोयोना के कमरे में था और उसे तुलसी समझ कर उससे प्यार का इजहार कर रहा था। नोयोना भी उसके काफी क्लोज थी। यह सब सोचकर वो बुरी तरह खबरा जाता है।

नोयोना के कमरे में जगेगा मिहिर
मिहिर विरानी जल्दी-जल्दी अपना सामान समेटने लगता है और वहां से निकल जाता है। जाते वक्त वो वॉशरूम में शॉवर चलने की आवाज सुनता है और कमरे में नोयोना का सामान फैला देखता है, इससे उसे यकीन हो जाता है कि उसके और नोयोना के बीच रात को जरूर कुछ हुआ है। वह घबराया हुआ होता है और तभी उसके पास तुलसी का कॉल आता है। हमेशा की तरह बहुत मीठी और विनम्र आवाज में तुलसी मिहिर को बताती है कि उसने रात को एक अजीब सा सपना देखा जिसमें मिहिर का सारा सामान फैला पड़ा था।
मिहिर को फुसलाएगी नोयोना
मिहिर घबराने लगता है और उसी बीच उसके फोन पर नोयोनिका का कॉल आ जाता है। वो बहाना करके जल्दी से तुलसी का कॉल काटता है और बाद में कॉल करने को कहता है। नोयोना उसे मिलने के लिए कैफे में बुलाती है। मिहिर की धड़कनें बढ़ी हुई होंगी और नोयोना बीती रात होटल वाली बात से ही शुरुआत करती है। वो मिहिर को समझाने की कोशिश करती है कि वो अपनी शादी में खुश नहीं है और रात को उसने नोयोना से प्यार का इजहार किया। मिहिर सफाई देता है और बताता है कि वो रात को उसे नशे में तुलसी समझ बैठा था।
तुलसी सो सच बताएगा मिहिर!
नोयोना इस बात पर जोर देती रहती है कि आखिर ऐसा होने की जरूरत क्यों पड़ी कि वो किसी और औरत में अपनी पत्नी को देख रहा था। नोयोना मिहिर को जताने की कोशिश करती है कि वो असल में उससे प्यार करता है। लेकिन मिहिर नहीं मानता। बाद में जब मिहिर हेमंत से मिलता है तो वह उसे बताता है कि रात में नोयोना नहीं बल्कि वो उसके पास सोया था। हेमंत बताता है कि वो मिहिर नोयोना के ही कमरे में था, लेकिन हेमंत को जब पता चला तो वह उसके कमरे में रुक गया था। मिहिर को राहत की सांस आएगी और वह सारी बात तुलसी को बताने का फैसला लेगा।
नोयोना चलेगी यह शातिर चाल
हेमंत उसे रोकेगा और कहेगा कि माना मिहिर और नोयोना के बीच कुछ नहीं हुआ, लेकिन अगर वो वक्त रहते नहीं आता तो कुछ हो सकता था। हेमंत समझाएगा कि तुलसी दूसरी बार उसे माफ नहीं कर पाएगी। लेकिन मिहिर नहीं मानेगा, वो कहेगा कि वो गिल्ट में मर जाएगा। उधर नोयोना यह तय करेगी कि वो मिहिर से पहले जाकर तुलसी को सच बताएगी। वो भी अपने तरीके से। लेकिन प्रोमो में दिखाया गया है कि मिहिर जाकर तुलसी को सच बताने की कोशिश कर रहा है। लेकिन क्या नोयोना सब कुछ पहले ही तुलसी को बता चुकी है? इस सवाल का जवाब तो हमें अपकमिंग एपिसोड में ही मिलेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




