Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Update Tulsi saves Virani Industries but Mihir dies in car accident
KSBKBT 2: कार एक्सीडेंट में जाएगी मिहिर की जान? विरानी इंडस्ट्री को बचाएगी तुलसी विरानी

KSBKBT 2: कार एक्सीडेंट में जाएगी मिहिर की जान? विरानी इंडस्ट्री को बचाएगी तुलसी विरानी

संक्षेप:

KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी अपने पति का बिजनेस तो बचा लेगी, लेकिन मिहिर एक एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी हो जाएगा।

Feb 02, 2026 05:51 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी लीप के बाद तेजी से बदलती गई है। कुछ लोगों को जहां लीप के बाद कहानी खास पसंद नहीं आ रही है, वहीं कुछ दर्शकों को अब ये ज्यादा इंगेजिंग लग रही है। लेकिन मेकर्स अब कहानी में एक और मेगा ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। एकता कपूर प्रोडक्शन के इस सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें कई ट्विस्ट का हिंट दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीलामी की कगार पर विरानी इंडस्ट्रीज

स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि विरानी इंडस्ट्री की फैक्ट्रियां और शांति निकेतन नीलाम होने की कगार पर है। क्योंकि मिहिर विरानी वो मोटा कर्ज नहीं चुका सका है, ऐसे में उसका घर और बिजनेस सब कुछ बिकने की कगार पर है। लेकिन क्योंकि उस घर से तुलसी विरानी का भी भावनात्मक लगाव रहा है, ऐसे में वह इस घर को बिकने नहीं देगी।

ये भी पढ़ें:रजनी को मिलेगी कुकर्मों की सजा, पर नहीं मिला इन सवालों का जवाब

तुलसी बचाएगी शांति निकेतन और बिजनेस

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी विरानी इस घर और बिजनेस को बिकने नहीं देगी। वह विरानी इंडस्ट्रीज और शांति निकेतन को नीलाम होने से बचा लेगी और जब मिहिर उसे थैंक्यू बोलने जाएगी तो वह जवाब देगी- मैं यह तुम्हारे लिए नहीं बंधेज के लिए कर रही हूं। यह कहकर वो वहां से चली जाएगी लेकिन मिहिर सब समझ चुका होगा।

गिल्ट में बुरी तरह तड़प उठेगा मिहिर विरानी

प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि तुलसी विरानी यह घर और बिजनेस बिकने से बचा लेगी और इस बात का मिहिर को बहुत ज्यादा दुख होगा कि वह खुद उस औरत के लिए कभी कुछ नहीं कर सका जो आज उसका सब कुछ बर्बाद होने से बचा रही है। मिहिर को एक शख्स से बात करने के दौरान यह कहते दिखाया गया है कि तुलसी यह फैक्ट्री नीलाम होने नहीं देगी।

ये भी पढ़ें:अनुपमा की वजह से बचेगा कोठारी निवास, वसुंधरा फिर भी करेगी ऐसी घटिया हरकत

कार एक्सीडेंट में जाएगी मिहिर की जान?

तुलसी की यादों में मिहिर इतना पागल हो जाएगा कि वह हद से ज्यादा शराब पीने लगेगा और रोता हुआ जब गाड़ी चला रहा होगा तब एक बड़ा एक्सीडेंट हो जाएगा। मिहिर की गाड़ी एक बड़े से पत्थर से जा टकराएगी और इसके बाद वह नजदीक ही एक पोल से भिड़ेगी। जब यह खबर तुलसी को मिलेगी तो वह शॉक्ड होगी। उसे मिहिर चिल्लाते और बुरी तरह घबराते हुए दिखाया गया है। लेकिन क्या मिहिर विरानी की जान बच सकेगी? हमें अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।