KSBKBT 2: क्यों सौतन को सुहाग देने पर तुली है तुलसी? मिहिर उठाएगा पत्नी के सामने यह सवाल

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2 Update: नोयोना मरते वक्त मिहिर की पत्नी का दर्जा चाहती है ताकि उसे आखिरी पलों में सुकून मिल सके। यह सुनकर मिहिर के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह धर्मसंकट में फंस जाएगा।

KSBKBT 2: क्यों सौतन को सुहाग देने पर तुली है तुलसी? मिहिर उठाएगा पत्नी के सामने यह सवाल

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आज रात के एपिसोड में मिहिर अपनी पत्नी तुलसी को ढूंढ रहा होगा, लेकिन वह इस बात से अनजान है कि उसकी जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है। जब तुलसी मिहिर से मिलेगी, तो वह बिना बात घुमाए फिराए सीधे तौर पर नोयोना की सेहत का सच बता देगी। तुलसी खुलासा करेगी कि नोयोना ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही है और उसकी हालत बेहद नाजुक है। इतना ही नहीं, तुलसी उसे नोयोना की आखिरी इच्छा भी बताएगी। नोयोना मरते वक्त मिहिर की पत्नी का दर्जा चाहती है ताकि उसे आखिरी पलों में सुकून मिल सके। यह सुनकर मिहिर के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह धर्मसंकट में फंस जाएगा।

क्यों सौतन को अपना सुहाग देने पर तुली है तुलसी?

अब मिहिर के सामने मुश्किल यह है कि पूरा विरानी परिवार नोयोना की इस इच्छा के खिलाफ है, लेकिन तुलसी अपनी बात पर अड़ी हुई है। तुलसी मिहिर को याद दिलाएगी कि भले ही दोनों की कागज पर शादी नहीं हुई है, लेकिन पिछले 6 साल से नोयोना इस घर में उसकी पत्नी की तरह ही रही है। तुलसी कहेगी कि समाज पहले से ही नोयोना को इस घर की बहू मानता है, इसलिए अगर अब मिहिर ने मना किया तो दुनिया उस पर ही सवाल उठाएगी। तुलसी नहीं चाहती कि एक मरती हुई औरत की आखिरी इच्छा की वजह से उसके पति पर कोई दाग लगे।

मिहिर उठाएगा पत्नी के सामने यह शॉकिंग सवाल

वह मिहिर को इंसानियत और नोयोना के प्यार का वास्ता देकर मनाने की कोशिश करेगी। शुरुआत में मिहिर साफ मना कर देगा। उसके लिए तुलसी की जगह किसी और को देना नामुमकिन होगा। लेकिन जब तुलसी उसे नोयोना के बलिदानों और अपनी तकलीफ के बारे में याद दिलाएगी, तो मिहिर पिघल जाएगा। काफी देर के सोच-विचार के बाद मिहिर नोयोना की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए राजी तो हो जाएगा। लेकिन फिर वह तुलसी से एक ऐसा सवाल पूछेगा जो उसे तोड़ देगा। मिहिर पूछेगा कि क्या वह खुद अपनी आंखों से उसे किसी और का होते हुए देख पाएगी? यह सुनकर तुलसी पूरी तरह बिखर जाएगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

विरानी फैक्ट्री में हुआ कांड, कौन है असली गुनाहगार?

दूसरी तरफ फैक्ट्री में भी हालात बिगड़ने वाले हैं। वहां मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच जबरदस्त झगड़ा शुरू हो जाएगा। रामनवमी का मौका होने की वजह से वृंदा पुलिस बुलाने के खिलाफ होगी, लेकिन बिगड़ता ही जाएगा। मंगल अंगद की वफादारी पर शक करेगा, जिससे अंगद को बहुत तकलीफ होगी। मामला तब और गंभीर हो जाएगा जब पता चलेगा कि फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए गए हैं। विक्रम के गोल-मोल जवाबों की वजह से उस पर शक किया जाएगा। आगे क्या होगा? क्या असली दोषी पकड़ में आएगा? शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।