KSBKBT 2 Update: तुलसी ने सुनाया अपना फैसला, शांति निकेतन नहीं, यहां होगी ऋतिक की शादी!

Mar 10, 2026 05:39 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हालिया एपिसोड कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। तुलसी ने साफ कर दिया है कि वह ऋतिक की शादी शांति निकेतन में नहीं करवाएगी, उधर नोयोना की मौत की टिकटिक शुरू हो गई है।

KSBKBT 2 Update: तुलसी ने सुनाया अपना फैसला, शांति निकेतन नहीं, यहां होगी ऋतिक की शादी!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिला। ऋतिक ने आखिरकार अपनी पुरानी गलतियों को मान लिया। वह चॉल में तुलसी से मिलने पहुंचा और वहां अपने दिल का हाल बयां किया। ऋतिक ने माना कि उसने मुन्नी के इमोशन्स को समझने में गलती की और जल्दबाजी में मिताली से शादी कर ली। वह कहेगा कि मिताली के साथ उसका रिश्ता कभी वैसा नहीं रहा जैसा मुन्नी के साथ था। उसे अब एहसास हो गया है कि वह मुन्नी से प्यार करता है, लेकिन उसे यह भी डर है कि क्या वह मुन्नी के लायक है? उधर मुन्नी भी ऋतिक की सलामती के लिए मन्नत मांग रही है।

वृंदा को सता रही बच्चों की चिंता, छोडे़गी घर

शांति निकेतन में भी हलचल तेज है। अंगद और वृंदा बच्चों का बर्ताव लेकर काफी परेशान होंगे। वृंदा का मानना है कि बच्चे चॉल के माहौल से आए हैं, इसलिए उन्हें इतने बड़े घर में ढलने में दिक्कत हो रही है। वृंदा को यह भी डर है कि घर के लोगों का हद से ज्यादा प्यार अक्षय और माधवी को बिगाड़ सकता है। क्योंकि तुलसी खुद शांति निकेतन में नहीं रह रही है, इसलिए वृंदा भी वहां से जाने का मन बना रही है। वह बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजने का सुझाव देगी ताकि वे बेहतर माहौल में पढ़ सकें। वृंदा अपनी तरफ से हर जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार होगी।

शुरू हुआ नोयोना की मौत का काउंटडाउन

कहानी में मोड़ तब आएगा जब नोयोना अपनी बीमारी के बारे में सुचु को बताएगी। नोयोना को ब्लड कैंसर है और वह अपनी वसीयत तैयार करने के लिए वकील को भी बुला चुकी होगी। दूसरी तरफ अजय के माता-पिता का बीच सड़क पर झगड़ा होगा, जहां परी आकर उनका बीच-बचाव करेगी। परी उनसे अपनी बेटी गरिमा को मिलवाएगी और उनसे माफी मांगेगी। बाद में अजय वहां पहुंचकर खुलासा करेगा कि परी का रणविजय से तलाक हो चुका है और उनके बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। रिश्तों के इस उलझे हुए जाल के बीच अब हर कोई अपने भविष्य को लेकर परेशान है।

शांति निकेतन नहीं, यहां होगी ऋतिक की शादी!

एपिसोड के आखिर में दर्शकों को वो खुशखबरी मिलेगी जिसका लंबे समय से इंतजार था। तुलसी, मुन्नी से बात करेगी और उसे समझाएगी कि पहला प्यार कभी भुलाया नहीं जाता। वह मुन्नी से धीरे से पूछेगी कि क्या वह उसके तलाकशुदा बेटे ऋतिक से शादी करेगी? मुन्नी पहले तो सोच में पड़ जाएगी, लेकिन बाद में वह तुलसी को फोन करके इस शादी के लिए अपनी हामी भर देगी। यह सुनकर मिहिर और तुलसी काफी भावुक हो जाएंगे। मिहिर चाहेगा कि शादी शांति निकेतन में धूमधाम से हो, लेकिन तुलसी साफ इनकार कर देगी। तुलसी का कहना है कि यह शादी सिर्फ मंदिर में होगी क्योंकि वह फिलहाल शांति निकेतन नहीं लौटना चाहती।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।