KSBKBT 2 Update: बाप जी के आगे खुला तुलसी का राज! क्या इस बार कामयाब हो जाएगी नोयोनिका?
KSBKBT 2 Update: क्या इस बार कामयाबी हो जाएगी नोयोनिका? चली सबसे बड़ी साजिश। बाप जी के आगे खोल दिया मिहिर और तुलसी का सबसे बड़ा राज। आगे क्या होगा?

KSBKBT 2 Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आखिरकार बाप जी के सामने उस राज से पर्दा उठ जाएगा जिसके बाद पता नहीं क्या होने वाला है। नए स्पॉयलर अलर्ट में दिखाया गया है कि नोयोनिका अपनी बहन से बात करने के दौरान कहेगी कि उसके लिए शांति निकेतन की अहमियत सिर्फ तब है जब मिहिर उसका हो ही जाएगा। वह कहेगी कि उसकी नई साजिश के कामयाब होने पर मिहिर तो उसे मिल ही जाएगा। लेकिन आखिर यह कौन सी साजिश है जिसकी नोयोनिका बात कर रही है?
बाप जी के सामने खुलेगा मिहिर का यह राज
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी और मिहिर जब बाप जी के पास पहुंचेंगे और उनके पैर छूने की कोशिश करेंगे तो वो कदम पीछे खींच लेंगे। बापूजी का यह बर्ताव देखकर दोनो दंग रह जाएंगे। तुलसी किसी बड़ी मुश्किल की आहट महसूस करते हुए मिहिर की तरफ देखेगी और मिहिर हैरानी से बाप जी की तरफ देखेगा और पूछेगा- क्या हुआ बाप जी? जवाब में बाप जी अपनी जेब से एक कागज निकालकर दिखाएंगे। यह कागज और कुछ नहीं बल्कि मिहिर और तुलसी का तलाकनामा होगा।
नोयोनिका या तुलसी में किसकी होगी जीत?
यह कागज दिखाकर बाप जी मिहिर और तुलसी से सवालिया नजरों से पूछेंगे- इतना बड़ा झूठ! अब देखना यह है कि मिहिर और तुलसी इस सिचुएशन को किस तरह हैंडल करेंगे? क्या दोनों फिर एक बार साथ आकर नोयोनिका के मुंह पर एक जोरदार तमाचा जड़ेंगे? या फिर दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। स्मृति ईरानी स्टारर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आगे और कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। बता दें कि टीआरपी के मामले में KSBKBT 2 लगातार टॉप 5 के भीतर बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



