KSBKBT 2: मिहिर सुन लेगा नोयोना की यह बात, गौतम को परिवार में वापस लाएगी तुलसी
KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे चीजें और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली हैं। क्योंकि एक तरफ जहां मिहिर के सामने नोयोनिका की पोल खुलती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी फिर एक बार अपने परिवार को जोड़ने की कोशिश में लगी है।

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। बीते काफी वक्त से कहानी मिहिर और तुलसी के रिश्ते और इसमें नोयोनिका की साजिशों के बीच घूम रही है, लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आने जा रहा है जो कहानी को काफी दिलचस्प बना सकता है। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि गौतम अपने दिल की बात अपनी पत्नी को बता रहा होगा। वह उसे बताएगा कि जब मिहिर विरानी की वसीहत पढ़ी गई तो उन्होंने भी साबित कर दिया कि यह विरानी (गौतम) एक ऐसा शख्स है जिसकी कोई कीमत नहीं है।
गौतम को परिवार में वापस लाएगी तुलसी
इधर गौतम लगातार यह सोच-सोचकर घुटा जा रहा है कि उसके परिवार ने कभी उसकी कीमत ही नहीं जानी। मिहिर विरानी और तुलसी विरानी ने हमेशा ही गौतम को हाशिए पर रखा। हमेशा उसे सबसे पीछे रखा और उसे यह आहसास कराया कि वो अपने माता-पिता के लिए सबसे आखिर में आता है। उधर तुलसी किसी भी तरह अपने बेटे गौतम को अपने परिवार के साथ फिर से जोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। माना जा रहा है कि तुलसी देर-सबेर एक बार फिर गौतम को विरानी परिवार से जोड़ने में कामयाब हो जाएगी, इसके दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि तुलसी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी, उधर नोयोनिका कमजोर पड़ने लगेगी।
जल्द सामने आने वाला है नोयोना का झूठ
नए प्रोमो वीडियो में तुलसी को यह सोचते दिखाया गया है कि वह किस तरह दोबारा सबको एक पेज पर लाए। तुलसी विरानी सोचती है, 'समझ में नहीं आ रहा किस तरह दोबारा अपने परिवार के बिखरे टुकड़े समेटूं। गौतम को समझाकर विरानी परिवार में कैसे वापस लाऊं।' फैन थ्योरीज की मानें तो देर-सबेर तुलसी फिर एक बार गौतम को परिवार में शामिल कर लेगी। उधर नोयोनिका की साजिशें दिन-ब-दिन नाकाम होती जा रही हैं और ऐसा लग रहा है कि अब उसका वक्त ही उसका साथ नहीं दे रहा है। क्योंकि अब उसका एक और झूठ मिहिर के सामने आ जाएगा। वह खुद को अभी तो शायद बचा ले, लेकिन बहुत वक्त तक उसके लिए खुद को बचाना संभव नहीं होगा।
मिहिर सुन लेगा नोयोनिका की यह बात
स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि नोयोनिका अपनी बहन के साथ अकेले में बैठी बात कर रही होगी और यह सोचकर परेशान हो रही होगी कि वह किस तरह अपना वो झूठ मिहिर से छिपाए, जिसे उसने इतने दिनों तक पर्दे के पीछे रखा है। ठीक तभी, एक गरजदार आवाज सुनाई पड़ेगी। यह आवाज मिहिर विरानी की होगी। वह पूछेगा- कौन सी बात छिपाकर रखी मुझसे? अब देखना यह है कि क्या मिहिर को सब कुछ पता चल चुका है? अगर नहीं तो वह नोयोनिका की यह बात सुनने के बाद कितने वक्त तक उसकी हर हकीकत को छिपा रहने देगा। बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब जल्द ही सामने आ जाएंगे। शो के लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


