
KSBKBT 2: फिर मिलेंगी मिहिर-तुलसी की राहें, लेकिन इस बार नोयोना भी होगी साथ
KSBKBT 2 Update: फिर एक बार तुलसी और मिहिर एक दूसरे के आमने-सामने होंगे, लेकिन दिक्कत यह होगी कि मिहिर नोयोनिका के साथ होगा। क्या होगा जब क्रॉस होंगी दोनों की राहें।
KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे कहानी फिर एक बार कुछ ऐसा मोड़ लेने वाली है कि मिहिर और तुलसी आमने-सामने होंगे। एकता कपूर प्रोडक्शन के सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी एक लोकल मार्केट में कपड़े बेच रही होगी जब उसे एक अजीब से बेचैनी महसूस होगी। मिहिर विरानी इसी मार्केट में नोयोनिका के साथ आया होगा। नोयोनिका दूसरी दुकान पर होगी और तुलसी दूसरी पर।
फिर मिलेंगी मिहिर-तुलसी की राहें
प्रोमो वीडियो में साफ बताया गया है कि तुलसी और मिहिर की राहें फिर एक बार इत्तेफाकन आ मिलेंगी, लेकिन ऐसी सिचुएशन में दोनों किस तरह एक दूसरे से नजरें मिलाएंगे यह देखना दिलचसप होगा। साथ ही साथ क्योंकि नोयोनिका ने तुलसी को देख लिया है, तो क्या ऐसे में वो मिहिर को उस तरह जाने देगी या फिर जल्द से जल्द उसे वहां से लेकर निकल जाएगी। कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी मिलने बाकी हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
रणविजय परी पर डाल देगा गलती
बात करें सीरियल के हालिया एपिसोड की तो परी की अपने बर्थडे को फिर एक बार पुराने अंदाज में मनाने को कोशिश बुरी तरह नाकाम हो जाएगी। क्योंकि ऋतिक यह पोल खोल देगा कि रणविजय ने कंपनी के अकाउंट से लाखों रुपये निकाले हैं, वहीं रणविजय सारी बात परी के ही ऊपर डाल देगा। वह कहेगा कि उसने परी के लिए ब्रांडेड कपड़े और परफ्यूम खरीदे थे, गिफ्ट खरीदने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। बात यहीं तक नहीं रहेगी। किरण और हेमंत के बीच जोरदार झगड़ा हो जाएगा।
मां की याद में खूब रोएगी तुलसी
कुल मिलाकर बर्थडे का सत्यानाश हो जाएगा और फिर मिहिर भी उठकर खुद ही वो केक काट देगा जो असल में परी के लिए लाया गया होगा। परी की आंखों में आंसू होंगे और सबके जाने के बाद वो कहेगी कि वो बस उस तरह अपना बर्थडे मनाना चाहती थी जैसे मम्मा के टाइम पर मनाया करती थी। लेकिन उसे कहा जाएगा कि अब कुछ भी इस घर में वैसा नहीं रहा जैसा तुलसी के वक्त पर हुआ करता था। यह बात नोयोनिका को चुभ जाएगी। जिस पर उसे कहा जाएगा कि आज भी उसकी आंखों में तुलसी का खौफ साफ नजर आता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




