KSBKBT 2: लालच देने की कोशिश करेगा किरण, मिहिर के मुंह पर प्रॉपर्टी के कागज मारेगी तुलसी
KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी फाइनली जब घर छोड़कर जाने वाली होगी तो हेमंत उसे रोकने की कोशिश करेगा, लेकिन किरण विदेश वाले तौर-तरीके शांति निकेतन में लगाने लगेगा।

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आगे आप देखेंगे कि किरण हर बार की तरह अपने भाई को सपोर्ट करने की कोशिश करेगा। वो विदेशी अंदाज में तुलसी को किसी आम औरत की तरह ट्रीट करेगा और कहेगा कि वो इस घर से इस तरह नहीं जाएगी। दरअसल वो नहीं समझता कि तुलसी के लिए उसका परिवार और उसका स्वाभिमान ही सब कुछ था। किरण चाहता है कि पैसों के दम पर तुलसी चुप हो जाए और मिहिर को भी अच्छा महसूस हो।
लालच देने की कोशिश करेगा किरण
लेकिन किरण और मिहिर समेत उस वक्त परिवार के सभी लोगों के होश उड़ जाएंगे, जब वो देखेंगे कि तुलसी प्रॉपर्टी के कागज फाड़कर मिहिर के मुंह पर मार देगी। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि हेमंत जहां अपने भाई और भाभी का रिश्ता बचाने की कोशिश करेगा और तुलसी के आगे हाथ जोड़कर कहेगा, "भाभी प्लीज यह घर छोड़कर मत जाइए आप।" वहीं तुलसी जवाब देगी, “यहां जितने रिश्ते हैं, वो सब तेरे भाई की वजह से हैं। ये रिश्ते अब मेरे नहीं, यह घर अब मेरा नहीं, तेरा भाई अब मेरा नहीं है।”
मिहिर के मुंह पर कागज मारेगी तुलसी
जहां हेमंत सब ठीक करने की कोशिश कर रहा होगा, वहीं किरण कहेगा, "भाभी इस तरह नहीं जाएंगी यहां से, वो अपना सब कुछ लेकर जाएंगी यहां से।" तुलसी वो कागज फाड़कर मिहिर के मुंह पर मार देगी और कहेगी, "ये प्रॉपर्टी, पैसा... ये सब रखो। मेरा जो है ना इस घर में, वो मैं लेकर जा रही हूं।" तुलसी सिर्फ वो लेकर जाएगी जो वह शादी के बाद लेकर आई थी। अब क्या मिहिर और बाकी सभी परिवार वाले मिलकर क्या किसी तरह तुलसी को घर में वापस ला सकेंगे? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



