Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Tulsi and Parvati Coming Together in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
KSBKBT 2 में एक साथ आएंगी तुलसी और पार्वती, अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो देख क्रेजी हुए फैंस

KSBKBT 2 में एक साथ आएंगी तुलसी और पार्वती, अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो देख क्रेजी हुए फैंस

संक्षेप: KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडयो सामने आ गया है और दर्शक सुपर एक्साइटेड हैं। लंबे वक्त बाद फिर एक बार तुलसी और पार्वती पर्दे पर एक साथ नजर आएंगी।

Mon, 13 Oct 2025 10:24 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' वापसी के साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहा। शो के पुराने फैंस तो इसे देखने लौटे ही, लेकिन साथ ही साथ इसने तमाम नए फॉलोअर्स भी जोड़ लिए। तुलसी और उसके परिवार की कहानी दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही और अब मेकर्स इसमें नया ट्विस्ट लाते हुए 'कहानी घर घर की' वाली पार्वती को भी इसमें लाने जा रहे हैं। प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और दर्शकों का एक्साइटमेंट चरम पर।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक साथ आएंगी तुलसी और पार्वती

कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन ही बता रहा है कि इस एपिसोड को कितना क्रेजी रिस्पॉन्स मिलने वाला है। 'कहानी घर घर की' सीरियल में साक्षी तंवर पार्वती का किरदार निभाया करती थीं। एकता कपूर फिर एक बार अपने फैंस को नॉस्टैल्जिक राइड पर ले जाने को तैयार हैं। ऐसी खबरें थीं कि 'कहानी घर घर की' की पार्वती, उर्फ ​​​​साक्षी तंवर, और ओम, यानी किरण करमरकर, मिहिर और तुलसी को फिर से मिलाने के लिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिखाई पड़ेंगे। अब प्रोमो वीडियो से साफ हो गया है कि अफवाहें सही थीं।

कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन

प्रोमो वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन देखने लायक है। एक दर्शक ने कमेंट किया- वाह, दिल छू लेने वाला प्रोमो है। तुलसी और पार्वती भाभी। दो सुपरस्टार बहुएं एक साथ। स्टार प्लस हर नामुमकिन को मुमकिन कर रहा है। दूसरे ने लिखा- स्टार प्लस की दो आइकॉनिक लेडीज फिर से साथ आने जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा- टीआरपी आसमान छूने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एकता कपूर के सीरियल फिर एक बार टीआरपी के मामले में कमाल कर रहे हैं और अब देखना यह है कि क्या वो अपने बाकी शोज के किरदारों को भी साथ लाएंगी।

ये भी पढ़ें:KBC: बदतमीजी की हद पार कर गया यह बच्चा, अब अमिताभ बच्चन ने X पर लिखी यह पोस्ट
ये भी पढ़ें:बिग बॉस 19 के टॉप 5 खिलाड़ियों में नंबर वन पर यह कंटेस्टेंट, लास्ट आई यह सेलेब्र
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।