
KSBKBT 2: क्या रणविजय से हाथ मिला लेगा अंगद? झूठी जीत पर खुश होगी नोयोनिका
KSBKBT 2 Spoilers: एकता कपूर प्रोडक्शन के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नोयोनिका जहां खिसियानी बिल्ली सी परेशान नजर आएगी, वहीं दूसरी तरफ रणविजय फिर एक बार अंगद को अपनी तरफ करने की कोशिश करेगा।
KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी अभी काफी दिलचस्प अंदाज में आगे बढ़ रही है। नोयोनिका फिर एक बार खिसियाने पर मजबूर है क्योंकि मिहिर और तुलसी फिर से साथ हो गए हैं। भले ही दोनों के दिल नहीं मिले हैं, लेकिन सामाजिक मजबूरियों के चलते ही दोनों को एक साथ होने का ढोंग करना पड़ रहा है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी और मिहिर खाने की मेज पर शादी के बारे में कुछ अच्छी बातें कहते हैं।
तुलसी और मिहिर के रिश्ते में आएगा मोड़
जहां एक तरफ मिहिर कुछ बहुत पॉजिटिव और उत्साहित कर देने वाली बातें कहेगा जिस पर जोरदार तालियां बजेंगी, वहीं तुलसी इशारों ही इशारों में अपनी और मिहिर की अपने साथ शादी के बारे में कुछ बातें कहेंगी। रात को जब तुलसी और मिहिर सोने जाएंगे तो कहानी में एक मजेदार ट्विस्ट आएगा। तुलसी खामोश होगी और मिहिर उससे कहेगा कि तुम अंदर सो जाओ, मैं अपना कहीं देख लूंगा सोने का इंतजाम। नोयोनिका दूर खड़ी यह सब देख रही होगी और मन ही मन खुश होगी कि मिहिर ने तुलसी के साथ बेडरूम शेयर नहीं किया।
अपनी झूठी जीत पर खुश होगी नोयोनिका
लेकिन नोयोनिका को इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि उसे जो नजर आ रहा है वो उसकी चालाकी नहीं बल्कि मिहिर की सादगी है। इसके अलावा भी शो में एक दिलचस्प ट्रैक आएगा। रणविजय मिलने के लिए अंगद को बुलाएगा और उसे समझाएगा कि वह कंपनी का जो 35% स्टेक उसके नाम पर है, उसे उसके नाम कर दे। रणविजय बताएगा कि उसके पास 15% शेयर है, अगर उसे 35% मिल जाएगा तो बाकी के 5% का बंदोबस्त वो कहीं ना कहीं से कर लेगा। इस तरह वो कंपनी में जो करना चाहेगा कर पाएगा।
क्या रणविजय से हाथ मिला लेगा अंगद?
लेकिन रणविजय की बातों में अंगद इतनी आसानी से नहीं आएगा। वो कहेगा कि जैसा भी है, वो है तो मेरा भाई ही। मैं ऋतिक के खिलाफ नहीं जाऊंगा। रणविजय कभी प्यार से तो कभी नाराज होकर अंगद को मनाने की कोशिश करेगा, अब देखना यह होगा कि क्या अंगद और रणविजय एक हो जाएंगे और इस तरह विरानी इंडस्ट्रीज बर्बाद हो जाएगी? कुछ सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब अभी मिलने बाकी है। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




