KSBKBT 2: बाप जी देंगे नोयोनिका को जोर का झटका, तुलसी को पता चलेगा बेटी परी का यह सच

Jan 12, 2026 08:33 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Spoilers: स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिर एक ऐसा ट्विस्ट लेकर आ रहा है जो आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। फिर एक बार तुलसी विरानी फॉर्म में नजर आएगी।

KSBKBT 2: बाप जी देंगे नोयोनिका को जोर का झटका, तुलसी को पता चलेगा बेटी परी का यह सच

KSBKBT 2 Spoiler Alert: एकता कपूर प्रोडक्शन के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि जब तुलसी अपनी बेटी परी को उसके पति रणविजय की घटिया हरकत पता चलने के बाद रोते देखती है, तो वह उससे पूछती है कि क्या हुआ? परी मन ही मन अपनी मां को सच बताने का सोचती है, लेकिन फिर एक बार पलट जाती है। तुलसी को लेकिन शक हो जाएगा। बाद में वह काकी से तुलसी के बारे में पूछेगी, सिचुएशन ऐसी बनेगी कि काकी भी सच नहीं बता सकेंगी।

बाप जी देंगे नोयोनिका को जोर का झटका

बाप जी का बुलावा आएगा और वह तुलसी और मिहिर को एक साथ बिठाकर उनके हाथ में एक चांदी का डिब्बा रख देंगे। मिहिर जब पूछेगा कि यह क्या है तो उससे वह डिब्बा खोलने को कहा जाएगा। बॉक्स के अंदर 2 अंगूठियां होंगी, एक मिहिर के लिए और दूसरी तुलसी के लिए। दोनों इन अंगूठियों को देखते रह जाएंगे। दोनों एक दूसरे की तरफ देखेंगे और नोयोनिका शक भरी नजर से उन दोनों की तरफ देख रही होगी। लेकिन सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जो होगा, वो कहानी में असली रोमांच लाएगा।

तुलसी खाएगी बेटी को बचाने की कसम

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्पॉयलर में दिखाया गया है कि तुलसी को अपनी बेटी परी का सच पता चल जाएगा। वह अपनी बेटी के जिस्म पर चोटों के निशान देखेगी, वह उसे रोते-बिलखते देखेगी जिसके बाद उसे शक हो जाएगा। थोड़ी जांच करने के बाद उसे पता चलेगा कि उसकी बेटी एक बहुत बड़ी मुसीबत में है। रणविजय के साथ शादी करके वह बुरी तरह फंस चुकी है और अपने माता-पिता से कहने में हिचक रही है। तुलसी तय करेगी कि वह कुछ भी करके अपनी बेटी को बचाएगी। लेकिन जाहिर तौर पर यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;