KSBKBT 2: तुलसी ने किया शांति निकेतन आने से इनकार, मुन्नी-ऋतिक की शादी में मिताली घोलेगी जहर

Mar 09, 2026 05:55 pm IST
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में एक तरफ जहां खुशियों की आहट है तो वहीं दूसरी तरफ एक तूफान भी आने वाला है। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से ट्विस्ट।

KSBKBT 2: तुलसी ने किया शांति निकेतन आने से इनकार, मुन्नी-ऋतिक की शादी में मिताली घोलेगी जहर

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आज रात एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो दर्शकों को भावुक भी करेगा और हैरान भी। शो के नए प्रोमो ने साफ कर दिया है कि कहानी अब एक नई दिशा में मुड़ रही है। आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी आखिरकार मुन्नी को कॉल करती है। उस वक्त मिहिर भी वहीं खड़ा होता है और बड़े गौर से उनकी बातें सुनता है। तुलसी बड़े ही प्यार से मुन्नी से माफी मांगती है कि उसने अचानक आकर उससे बात की। लेकिन जब दूसरी तरफ से मुन्नी उसे 'मां' कहकर पुकारती है, तो तुलसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। तुलसी का चेहरा चमक उठता है और वह मिहिर को बताती है कि उसने मुन्नी से कहा था कि अगर तुम्हारी तरफ से 'हां' है, तो मुझे 'मां' कहकर पुकारना।

शांति निकेतन आने से तुलसी का इनकार

मुन्नी की 'हां' सुनकर मिहिर भी खुशी से झूम उठता है। उसे लगने लगता है कि अब एक बार फिर शांति निकेतन के आंगन में खुशियों की शहनाई गूंजेगी और रौनक वापस आएगी। मिहिर एक्साइटेड होकर कहता है कि शांति निकेतन में फिर से शादी होगी, खुशियां आएंगी। लेकिन उसकी यह एक्साइटमेंट तब ठंडी पड़ जाती है जब तुलसी बीच में ही उसकी बात काटते हुए कहेगी कि वह शांति निकेतन नहीं आएगी। वह बताती है कि मुन्नी के माता-पिता नहीं हैं, इसलिए वह खुद मां बनकर उसका ब्याह रचाना चाहती है और अपनी जिम्मेदारी पूरी करना चाहती है। यह सुनकर मिहिर का चेहरा उतर जाता है और उसकी उम्मीदें टूटती नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें:
नोयोना को मिल रही उसके कर्मों की सजा? जांच में पता चला लास्ट स्टेज कैंसर!

ऋतिक और मुन्नी की गाड़ी में हुई बातचीत

इधर तुलसी और मिहिर अपनी उलझनों में हैं, तो उधर ऋतिक और मुन्नी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों गाड़ी से कहीं जा रहे हैं। ऋतिक थोड़ा हिचकिचाते हुए और मजाकिया अंदाज में मुन्नी से कहता है, 'तुम जैसी लड़की मुझ जैसे गधे से शादी करने के लिए मान कैसे गई?' ऋतिक की यह बात सुनकर मुन्नी कुछ बोलती तो नहीं है, लेकिन उसके चेहरे की मुस्कुराहट और उसका शरमाना सब कुछ बता देता है।

ये भी पढ़ें:
अमिताभ बच्चन ने बताया, उनके किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप

नोयोना और मिताली नहीं आ रही हैं बाज

जहां एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नोयोना और उसका परिवार अभी भी घटिया साजिशें रच रहा है। नोयोना की फैमिली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। नोयोना को इस बात की जलन है कि ऋतिक के तलाक को अभी एक दिन भी नहीं हुआ और उसने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। वहीं ऋतिक की एक्स-वाइफ मिताली का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वह दांत पीसते हुए कहती है कि ऋतिक उसके साथ तो टिक नहीं पाया, अब वह उसे उस मुन्नी के साथ भी टिकने नहीं देगी। मिताली के इरादे साफ हैं कि वह इस शादी में जहर घोलने की पूरी कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें:
अनुपमा को फिर विलेन बनाएगी वसुंधरा, कहानी में होगा देविका का कमबैक

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख