KSBKBT 2 Spoiler: अब आएगी नोयोनिका की शामत! गौतम की वजह से खुलेगी यह पोल

Feb 09, 2026 01:37 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी अपने पति की जान बचा लेगी। बहुत कुछ खुशनुमा सा होता नजर आएगा, लेकिन नोयोनिका के लिए नहीं। क्योंकि उसके लिए मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं।

KSBKBT 2 Spoiler: अब आएगी नोयोनिका की शामत! गौतम की वजह से खुलेगी यह पोल

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि तुलसी की समझदारी और सूझबूझ के चलते मिहिर की जान बच जाएगी। हॉस्पिटल में जब तुलसी अपने पति मिहिर के पास बैठी होगी तो होश में आते ही मिहिर सबसे पहले तुलसी का ही नाम लेगा। लेकिन वहां पर नोयोनिका भी मौजूद होगी और उसे यह बात बहुत खटकेगी। मिहिर होश में आने पर कहेगा, 'शुक्र है कि तुलसी मुझे वक्त पर लेकर आ गई और अकेला नहीं फील होने दिया।'

मिहिर से मिलने आएगा बेटा गौतम

मिहिर के साथ में तुलसी का रुमाल भी होगा जिस पर तुलसी का ध्यान जाएगा। हॉस्पिटल के इस प्राइवेट वार्ड में हालात काफी अजीब होंगे, क्योंकि तुलसी जहां मिहिर से दूर सोफा पर बैठी होगी, वहीं नोयोनिका उसके काफी करीब होगी और लगातार उसका ख्याल रखने का दिखावा कर रही होगी। इसी बीच दरवाजे पर दस्तक होगी और सभी उस तरफ देखेंगे। यह और कोई नहीं, तुलसी और मिहिर का बेटा गौम्जी होगा। गौतम अपने पिता की सेहत का हाल जानने और उनसे मिलने फूल लेकर आया होगा।

मिहिर की समझ में आ गया ये खेल

तुलसी और मिहिर दोनों को यह बात थोड़ी अजीब लगेगी। क्योंकि एक तरफ गौतम अपने ही परिवार के खिलाफ खड़ा हुआ है, और दूसरी तरफ उसे अपने पिता की फिक्र भी है कि वह हॉस्पिटल में उनसे मिलने आया है। मिहिर अपने बेटे से मिलकर बहुत खुश होगा, लेकिन उसके जाते ही दिमाग चलाना शुरू कर देगा। जब नोयोनिका कमरे में मिहिर का ध्यान रख रही होगी तब वह कहेगा- गौतम मिलने आया मुझे बहुत अच्छा लगा। अगर उसे मेरी फिक्र है तो परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? उसको हायर किसने किया फिर?

अब आएगी नोयोनिका की शामत?

मिहिर तब नोयोनिका की तरफ देखते हुए कहेगा कि कहीं वो तुम तो नहीं हो? यह सुनते ही नोयोनिका के हाथ पांव-कांप जाएंगे और उसके हाथ से दवाई छूट जाएगी। मिहिर का शक गहराएगा, लेकिन अब देखना यह है कि क्या वह नोयोनिका के सामने कुछ नहीं जानने का ढोंग करता रहेगा या फिर उसे सीधे-सीधे कॉल आउट करेगा। उधर रणविजय बड़ी चालाकी से अंगद को अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश कर रहा है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि वह अंगद को सुझाव देगा कि वह सारे शेयर उसके नाम कर दे, जिससे उसके पास मैजॉरिटी आ जाएगी और फिर फैसले बदलने का अधिकार उनका होगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।