Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Spoiler Alert Upcoming Twist Tulsi and Mihir to Reunite in Vihani House
Spoiler Alert: फिर एक छत के नीचे आएंगे तुलसी-मिहिर, अपने हाथ की नस काट लेगा ऋतिक

Spoiler Alert: फिर एक छत के नीचे आएंगे तुलसी-मिहिर, अपने हाथ की नस काट लेगा ऋतिक

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: स्मृति ईरानी स्टारर पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में फिर एक बार मिहिर और तुलसी के एक साथ आने के संयोग बनते नजर आ रहे हैं। जानिए अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट।

Jan 06, 2026 08:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। सालों तक एक दूसरे से दूर रहे मिहिर और तुलसी अब एक दूसरे के करीब आकर भी दूर हैं। लेकिन अब उन्हें ऐसी वजहें मिल रही हैं जो उन्हें करीब आने पर मजबूर कर रही हैं। तुलसी और मिहिर को स्पॉयलर वीडियो में फिर एक बार आमने-सामने खड़े होकर बातें करते दिखाया गया है। दोनों में जोरदार बहस चल रही है और मुद्दा है उनका बेटा ऋतिक। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्या है? चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऋतिक बताएगा अपने दिल की बात

टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 के भीतर बना हुए सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि ऋतिक अपनी मां तुलसी से सवाल करेगा, "छः साल पहले मेरी मां, मेरा पिलर मुझे छोड़कर चली गई। वो मिताली, वो लूजर बोलती है मुझे।" तुलसी अपने बच्चें की आंखों में वो दर्द देखेगी जो उसे इसलिए मिला है क्योंकि वो और मिहिर अलग हो गए हैं। इसलिए तुलसी जाकर अपने एक्स हसबैंड मिहिर से बात करने का फैसला करेगी। लेकिन उससे पहले कुछ बहुत शॉकिंग होगा।

ये भी पढ़ें:प्रेरणा खोलेगी अपनी मां रजनी की पोल, पराग को हो जागा इस शख्स पर शक
ये भी पढ़ें:रजनी से यह वादा करेगी अनुपमा, राही और प्रेरणा खोलेंगी अपने पत्ते

अपने हाथ की नस काट लेगा ऋतिक

स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि ऋतिक अपने हाथ की नस काट लेगा और तुलसी उसे किचन में बेसुध पड़ा पाएगी। तुलसी किसी तरह आनन फानन में उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचेगी और फिर मिहिर पर उसका गुस्सा फूटेगी। तुलसी अपने एक्स हसबैंड मिहिर से पूछेगी, "एक अच्छे पति नहीं बन पाए, लेकिन पता नहीं क्यों मुझे यकीन था कि एक अच्छे पिता तो बन पाओगे।" लेकिन मिहिर उलटा तुलसी से ही सवाल करेगा और पूछेगा- और तुम? तुम ऋतिक की मां हो ना, तुमने इतने सालों में एक बार उसे फोन किया।

फिर एक छत के नीचे आएंगे मिहिर-तुलसी

तुलसी तब मिहिर से कुछ ऐसा कहेगी कि उसकी बोलती बंद हो जाएगी और कहेगी, "इस वक्त मुद्दा हमारे बच्चों की मां नहीं है, हमारा बच्चा है। जाओ और जाकर देखो कि क्यों तुम्हारा बच्चा मौत की कगार पर खड़ा था। और उसकी आंखों में डालकर जब अपनी आंखें देखोगे ना, और जवाब मिले ना... तो देना अपने बेटे को। और उसकी मां को।" मिहिर किसी बुत सा खड़ा रह जाएगा। लेकिन सवाल कई हैं। क्या ऋतिक की जान बचेगी? क्या तुलसी और मिहिर अपने बच्चों के लिए फिर एक बार एक ही छत के नीचे आएंगे? जल्द ही पता चलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।