Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Spoiler Alert Tulsi Son to Fight Against Own Sister this Old Character to Comeback
KSBKBT 2: अपनी ही बहन के खिलाफ लड़ेगा तुलसी का बेटा, शो में होगी इस पुराने किरदार की वापसी

KSBKBT 2: अपनी ही बहन के खिलाफ लड़ेगा तुलसी का बेटा, शो में होगी इस पुराने किरदार की वापसी

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: तुलसी के लिए अब महाभारत की स्थिति खड़ी होने वाली है, क्योंकि अब उसे अपने ही परिवार के खिलाफ लड़ना होगा। दरअसल शो में एक पुराने किरदार की वापसी होने वाली है।

Jan 25, 2026 07:08 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो तुलसी के अतीत को फिर एक बार उसके सामने ला खड़ा करेगा। शो के हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि तुलसी अपनी बेटी परी को हिम्मत देगी और उसे राजी कर लेगी कि उसे कोर्ट में रणविजय के खिलाफ लड़ना होगा। परी अपनी पुरानी सभी गलतियों को याद करेगी और अपनी मां से माफी मांगेगी। लेकिन उसके बाद स्पॉयलर वीडियो में जो दिखाया गया है वो चौंकाने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुलसी के लिए शुरू होगा महाभारत

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जहां एक तरफ हेमंत तुलसी की बेटी परी का केस लड़ेगा वहीं रणविजय का केस एक ऐसा शख्स लेगा जो असल में महाभारत जैसी स्थिति पैदा कर देगा। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी का बेटा एक बार फिर लौट आएगा और पिछले सीजन में जिस बेटे की वजह से तुलसी ने अच्छा-बुरा दोनों तरह का वक्त देखा है, वही बेटा अब रणविजय का वकील बनकर लौटेगा और अपनी ही बहन के खिलाफ लड़ेगा। तुलसी के सामने से सालों का वक्त घूम जाएगा।

ये भी पढ़ें:रिश्तों का सौदा करेगी वसुंधरा कोठारी, अनुपमा को कहेगी अनपढ़-गंवार है यह औरत
ये भी पढ़ें:अरमान-अभिरा के लिए आई नई चुनौती, मायरा को होगी यह गलतफहमी

तुलसी से क्यों लेना चाहता है बदला?

माना जा रहा है कि तुलसी अपने बेटे को मनाने और समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन क्योंकि वह अपनी मां से बहुत नाराज है, तो ऐसे में वह मानेगा नहीं और तुलसी से बदला उसकी बेटी को कोर्ट में हराकर लेगा। अब तुलसी के लिए अपनों के लिए लड़ाई अपनों से ही है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी ही नहीं बल्कि मिहिर भी उस शख्स को देखकर दंग रह जाएगा जो कभी उनके परिवार का अटूट सदस्य हुआ करता था। आखिर कौन है यह शख्स और क्यों लेना चाहता है वो तुलसी से बदला? इन सभी सवालों के जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेंगे। शो को लेटेस्ट अपडेट और स्पॉयलर अलर्ट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।