KSBKBT 2 Spoiler: नोयोनिका-तुलसी में होगा महामुकाबला, कर्मयुद्ध में किसकी तरफ होगा मिहिर?

Jan 19, 2026 05:22 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2 Spoiler Alert: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में तुलसी और नोयोनिका के बीच ऐसा महामुकाबला देखने को मिलने वाला है, जो कहानी में आगे के लिए बहुत कुछ तय करेगा।

KSBKBT 2 Spoiler: नोयोनिका-तुलसी में होगा महामुकाबला, कर्मयुद्ध में किसकी तरफ होगा मिहिर?

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को फिर एक बार तुलसी बनाम नोयोनिका की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन इस बार यह मुकाबला पिछली बार से कहीं ज्यादा बड़ा और गंभीर होने वाला है। ट्रिप के दौरान नोयोनिका की बहन उसे समझाएगी कि ऐसा लग रहा है कि वक्त फिर से 6 साल पीछे चला गया है। तुलसी एक बार फिर मिहिर के साथ है और आप उससे दूर होती जा रही हैं।

फिर 6 साल पीछे पहुंच गई शो की कहानी

नोयोनिका कहेगी कि वह सिर्फ सूरत से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है, फिर वह मिहिर के साथ उसकी गाड़ी में होगी और तुलसी यहां इस गाड़ी में बैठेगी। दरअसल जाते वक्त बाप जी नोयोनिका को तुलसी-मिहिर के साथ गाड़ी में बैठने से इनकार कर देंगे। यह बात नोयोनिका को बहुत बुरी लगेगी, लेकिन मिहिर मन ही मन खुश होगा। सफर के दौरान मिहिर हल्के फुल्के जोक करके तुलसी का मन ठीक करने की कोशिश करेगा। दोनों के बीच थोड़ी बहुत बातचीत होगी लेकिन तुलसी मायूस ही होगी।

तुलसी समझाएगी क्या है बंधेज का मतलब

सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी अपने पति मिहिर को उसकी कंपनी की इम्पॉर्टेंस समझाएगी। लेकिन नोयोनिका बेवजह बीच में आ जाएगी और उसे चैलेंज कर देगी। तुलसी भी इस चुनौती को स्वीकार करेगी। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी अपने पति मिहिर विरानी से कहेगी, "बंधेज सिर्फ एक बिजनेस नहीं है, संकल्प है। ताकि लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और हर चुनौती का सामना कर सकें। ताकि कोई भी मिहिर अपनी तुलसी के आत्मसम्मान को कुचल ना सके।"

तुलसी और नोयोनिका में होगा मुकाबला

मिहिर अपनी पत्नी की इस बात पर खामोश रहेगा, लेकिन नोयोनिका जवाब देने के लिए आगे आएगी। वो आकर मिहिर और तुलसी के बीच खड़ी हो जाएगी और तुलसी से कहेगी, "उन चार लड़कियों के साथ बंधेज कॉर्पोरेटिव को जीत कैसे दिलवाओगी तुलसी? नहीं कर पाओगी तुलसी। मैं तुम्हें चैलेंज करती हूं।" नोयोनिका की बात सुनकर तुलसी अपनी त्यौरियां चढ़ाएगी और कहेगी- चैलेंज है? एक्सेप्ट करती हूं। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में इसके आगे भगवान श्रीकृष्ण को दिखाया गया है और लिखा गया है - कर्मयुद्ध।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।