
Spoiler Alert: तलाक लेंगे तुलसी और मिहिर विरानी? किरण की वजह से आएगा मेगा ट्विस्ट!
संक्षेप: KSBKBT 2 Spoiler Alert: तुलसी और मिहिर का लगातार बिगड़ता जा रहा रिश्ता अब एक और मुश्किल से गुजरेगा। माना जा रहा है कि दोनों का तलाक हो जाएगा। जानिए शो के अपकमिंग ट्विस्ट।
KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में आगे दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मिहिर बड़ी चालाकी से नोयोनिका से उसका सच निकलवा लेगा। जब वो रमन को अपना मोहरा बनाकर नोयोनिका के करीब भेजेगा तो वह अनकम्फर्टेबल हो जाएगी। ठीक उसी वक्त मिहिर मदद के लिए नोयोनिका के करीब आएगा और उससे रमन के बारे में पूछेगा। तब नोयोनिका घबराई हुई अपना सारा सच उगल देगी।

सामने आएगा नोयोनिका का सच
नोयोनिका बताएगी कि रमन असल में नरेन का बिजनेस पार्टनर था और अभी भी बिजनेस और प्रॉपर्टीज का एक बड़ा हिस्सा उसी के नाम पर है। वो चाहकर भी उसके खिलाफ नहीं जा सकती है। नोयोनिका बताएगी कि एक बार बिजनेस से जुड़ी सारी चीजें सॉर्टेड हो जाएं तो वह खुद ही उसे भूल जाएगा। नोयनिका बताएगी कि वो बहुत वक्त से शादी के लिए उसके पीछे पड़ा हुआ है। सारा सच सुनकर मिहिर की आंखों में एक अजीब सी चमक होगी। लेकिन जो नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है, वो ऐतिहासिक हो सकता है।
किरण देगा तलाक लेने का सुझाव
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि होटल वाली बातें पता चलने के बाद किरण मिहिर से सवाल करेगा। वो पूछेगा, "इतना फ्रस्ट्रेशन, इतना अहंकार क्यों भैया?" किरण कहेगा कि अगर मेरी बात मानें तो आप दोनों एक दूसरे से अलग हो जाइए। इधर तुलसी तलाक की बात मिहिर के कान में डालेगा और उधर तुलसी अपने बेटे ऋतिक से कहेगी, "वो दिन अब नहीं रहे कि मैं कुछ कहूं और तेरे पापा मान जाएं, अब मिहिर मुझसे सबूत मांगते हैं।" तुलसी भी उधर मिहिर को अलग होने की बात समझा रहा होगा।
अलग हो जाएंगे तुलसी और मिहिर
नोयोनिका के साथ उसका वीडियो देखने और हेमंत के साथ बातचीत के बाद वो मिहिर से कहेगा, "आप खुद ही अपनी खुशियों के दुश्मन बने हुए हैं। आप अपने ही नहीं तुलसी भाभी के भी दुश्मन बने हुए हैं भैया। आप उनके सामने तो हैं, लेकिन उनके करीब नहीं हैं।" तुलसी भी यही सोच रही होगी कि कब उसके और मिहिर के बीच बड़ी सी दीवार आ गई पता ही नहीं चला। माना जा रहा है कि मिहिर और तुलसी तलाक की अर्जी डालेंगे, लेकिन क्या वाकई वो दोनों अलग हो जाएंगे? इस सवाल जा जवाब हमें जल्द ही मिलेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




