Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Spoiler Alert Pari to Threaten doing Suicide Noyonika to emotional blackmail Mihir
KSBKBT 2: शादी नहीं कराने पर सुसाइड की धमकी देगी परी, नोयोनिका करेगी मिहिर को ब्लैकमेल

KSBKBT 2: शादी नहीं कराने पर सुसाइड की धमकी देगी परी, नोयोनिका करेगी मिहिर को ब्लैकमेल

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में आगे कुछ ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जो दर्शकों का दिमाग चकरा कर रख देंगे। तो चलिए जानते हैं कि नए प्रोमो में क्या कुछ हिंट दिए गए हैं।

Dec 09, 2025 04:41 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी बड़े दिलचस्प मोड़ से गुजर रही है। फिर एक बार सवाल यही उठ खड़ा हुआ है कि क्या रणविजय परी से शादी करके मिहिर विरानी की सारी जायदाद हड़प लेगा, या फिर तुलसी अपनी कोशिश में कामयाब हो जाएगी और हालात को बिगड़ने से रोक लेगी। शो का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है वो अपकमिंग एपिसोड में आने वाले कई हैरतअंगेज ट्विस्ट की तरफ इशारा कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परी करेगी घरवालों को इमोशनल ब्लैकमेल

शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि परी फिर एक बार अपने घरवालों को इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए कहेगी कि अगर कल मेरी शादी नहीं हुई तो मैं खुदखुशी कर लूंगी। हर बार की तरह फिर एक बार अपने बाप को ढाल बनाकर वो कोशिश करेगी कि इस बार तो उसकी जिद मान ही ली जाएगी, होगा भी कुछ ऐसा ही, लेकिन तुलसी इतनी आसानी से अपनी बेटी और उसके मक्कार आशिक के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। परिवार के सभी लोग चौंक जाएंगे, लेकिन तुलसी समझदारी से फैसला लेगी।

ये भी पढ़ें:अनुपमा फिर मार ले जाएगी बाजी, यूं नाकाम होगी कृतिका की चाल

नोयोनिका देगी सुसाइड करने की धमकी

प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि बार-बार कोशिशों के बावजूद नोयोनिका मिहिर के करीब नहीं जा पा रही है। यही वजह है कि वो किसी वजह से रोती हुई महफिल से चली जाएगी। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि नोयोनिका की बहन उसके पीछे-पीछे जा रही होगी और वह उसे समझाएगी कि तुम तुलसी को मिहिर की जिंदगी से मिटा नहीं सकतीं। एक ना एक दिन तुलसी और मिहिर एक होकर रहेंगे। तब नोयोनिका जवाब देगी कि मिहिर मेरी जिंदगी है, मिहिर नहीं तो मैं नहीं।

तुलसी-मिहिर के साथ बनेगा अजब संयोग

देखा जाए तो कहीं ना कहीं नोयोनिका भी मिहिर को नहीं पा सकते की स्थिति में अपनी जान दे देनी की धमकी देगी। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि परी अपनी चाल में कामयाब हो जाएगी और रणविजय से शादी करेगी। प्रोमो में दोनों को मंडप में रस्में करते हुए दिखाया गया है। तुलसी बहुत खुश होगी लेकिन घर में काफी तनाव भरी स्थिति होगी। जिस कमरे में तुलसी होगी, वहां नोयोनिका की बहन को लगेगा कि नोयोना है और अपनी जान देने जा रही है, इसलिए मिहिर और नोयोना की बहन दरवाजा खुलवाने की कोशिश करेंगे। मिहिर को बार-बार नोयोनिका को आवाज देते देख तुलसी चौंक जाएगी।

ये भी पढ़ें:अनुपमा के जाल में फंसेगी कृतिका, डांस रानियां खुद सुलझाएंगी यह केस
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।