Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Spoiler Alert in Hindi Tulsi to Take this Oath after Meeting Mihir Virani
KSBKBT 2 Spoiler: फिर हरे होंगे मिहिर विरानी के जख्म, मुलाकात के बाद तुलसी खाएगी यह कसम

KSBKBT 2 Spoiler: फिर हरे होंगे मिहिर विरानी के जख्म, मुलाकात के बाद तुलसी खाएगी यह कसम

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर की सालों बाद मुलाकात होगी, लेकिन यह मुलाकात बहुत अजीब होगी और इसके नतीजे काफी दर्दनाक होंगे।

Jan 05, 2026 05:26 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का अपकमिंग एपिसोड कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि भले ही तुलसी के सामने मिहिर ने खुद को बहुत स्ट्रॉन्ग और खुश दिखाया हो, लेकिन अंदर से वह कितना तकलीफ में होगा यह उसी को पता होगा। घर पहुंचने पर जब वह गायत्री को बताएगा कि वह तुलसी से मिला था तो वह उसे वापस ले आने को कहेगी। लेकिन तब मिहिर जो कहेगा, उससे उसके दिल की असली फीलिंग्स सामने आएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर हरे होंगे तुलसी-मिहिर के जख्म

मिहिर रोता हुआ गायत्री से कहेगा, "वो हमारी तुलसी नहीं है चाची, हमारा उस पर कोई हक नहीं है। हम सब अपना हक खो चुके हैं। मैं उसे भूल चुका हूं, मैं जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं। मैंने कहा कि मुझे उसकी जरूरत नहीं है चाची जी।" उधर तुलसी यह सोचकर बहुत मायूस होगी कि मिहिर के लिए उसने अपनी जिंदगी कुरबान कर दी, लेकिन वह आज हर चीज का हक नोयोनिका को देता है। वैष्णवी के साथ बातचीत में तुलसी कहेगी, “मैंने सिर्फ उसके लिए अपनी पूरी जिंदगी जी थी, वो जिंदगी जो मेरे पति के लिए मायने ही नहीं रखती थी।”

ये भी पढ़ें:अनुपमा शुरू करेगी प्रेरणा संग यह बिजनेस, राही-प्रेम के रिश्ते में फिर आएगी खटास

तुलसी को नहीं पता है मिहिर का सच

मिहिर और तुलसी दोनों ही दुखी होंगे। दोनों की यह सालों बाद हुई मुलाकात उन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ दे गई होगी। लेकिन जहां मिहिर अपनी एक्स वाइफ के बारे में सच जानता है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी अभी भी गलतफहमी में जी रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिहिर ने अपना सच तुलसी के सामने आने नहीं दिया। तुलसी बातचीत के दौरान अपने पति के बारे में बात करते हुए एक कसम खाएगी और कहेगी, "अच्छा हुआ उसने मेरा भ्रम तोड़ दिया। भागूंगी नहीं। अब उन लड़कियों को काबिल बनाऊंगी, ताकि कोई भी मिहिर दोबारा अपनी तुलसी को कुचल ना दे।"

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।