Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Spoiler Alert in Hindi Tulsi to take Mihir Property after knowing the truth
KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर की सारी प्रॉपर्टी ले लेगी तुलसी, रंगनाथन खोलेगा नोयोनिका का सच

KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर की सारी प्रॉपर्टी ले लेगी तुलसी, रंगनाथन खोलेगा नोयोनिका का सच

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी अपने मिहिर की सारी प्रॉपर्टी अपने नाम कर लेगी।

Dec 01, 2025 01:57 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है। स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल में आगे आप देखेंगे कि प्राइवेट डिटेक्टिव रंगनाथन ही मिहिर की सच्चाई तुलसी विरानी के सामने लाएगा। तुलसी और ऋतिक ने इस डिटेक्टिव को रणविजय का सच सामने लाने के लिए हायर किया था, लेकिन उसकी आंखें खुली रह गईं जब उसे पता चला कि तुलसी की पत्नी मिहिर का तो नोयोनिका के साथ अफेयर चल रहा है। यह प्रोमो वीडिया काफी प्रॉमिसिंग है, और लगता है कि आगे कुछ मजेदार ट्विस्ट आएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुलसी के सामने आएगा यह सच

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रंगनाथन को एक तस्वीर मिलेगी जिसमें मिहिर विरानी ने नोयोनिका को अपनी गोद में उठाया हुआ है। दोनों भीगे हुए हैं। यह तस्वीर देखकर रंगनाथन के चेहरे पर चमक आ जाएगी और वह तुलसी विरानी के घर पहुंच जाएगा। तुलसी उसे देखते ही पूछेगी कि आप यहां क्या कर रहे हैं? रंगनाथन उसे मिहिर की तस्वीर के बारे में बताने ही वाला होगा कि सामने से उसे मिहिर आता हुआ दिख जाएगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि रंगनाथन तुलसी को सब कुछ बता देगा।

तुलसी ने लिया हैरतअंगेज फैसला

मिहिर का सच जानकर तुलसी एक बड़ा फैसला लेगी। वो उन सभी कागजों पर साइन कर देगी जिनके लिए मिहिर उससे इतने दिनों से कह रहा था। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी जाकर मिहिर से कहेगी, "इतने दिनों से तुम कह रहे हो कि तुम सब मेरे नाम करना चाहते हो, तो मैं तैयार हूं।" तुलसी को प्रोमो वीडियो में कागजों पर साइन करते हुए दिखाया गया है जिसके बाद वो प्रॉपर्टी की मालकिन हो जाएगी। तुलसी को कागजों पर साइन करते देख किरण के मन में एक जिज्ञासा उठेगी।

किरण को होगा इस बात का शक

किरण पूछेगा कि तुलसी भाभी आप इतने दिनों से तो मान नहीं रही थीं, फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ कि आप सब कुछ लेने के लिए मान गईं? आंखों में तेज लिए हुए तुलसी किरण की आंखों में आंखें डालकर कहेगी, "तेरे भाई ने अचानक सब कुछ मेरे नाम करने का फैसला क्यों लिया?" तुलसी का सवाल किरण को हक्का बक्का कर देगा। उसे शक हो जाएगा कि शायद तुलसी सब जान चुकी है। लेकिन देखना यह होगा कि तुलसी को जब सब कुछ सच पता चल चुका है, तो आगे कहानी में कौन से मोड़ आने वाले हैं। वो इस सिचुएशन को किस तरह हैंडल करेगी।

ये भी पढ़ें:तुलसी ने बढ़ाईं मिहिर की मुश्किलें, अंगद के साथ होगा यह अजीब इत्तेफाक
ये भी पढ़ें:गौरव खन्ना को मीडिया ने कहा 'लोमड़ी', भड़के अनुपमा फेम एक्टर, दिया करारा जवाब
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।