Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Spoiler Alert in Hindi Mihir Virani to Get Arrested by Police Who Ditched business tycoon
KSBKBT 2: जेल जाएगा मिहिर विरानी, घर से गिरफ्तार करेगी पुलिस, नोयोनिका ने दिया धोखा?

KSBKBT 2: जेल जाएगा मिहिर विरानी, घर से गिरफ्तार करेगी पुलिस, नोयोनिका ने दिया धोखा?

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: किसकी साजिश का शिकार होगा मिहिर विरानी? घर आकर उठा ले जाएगी पुलिस। क्या नोयोनिका या फिर रणविजय ने दिया धोखा?

Tue, 2 Dec 2025 04:53 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंगद और वृंदा के लिए इमोशनल पल होगा, क्योंकि मिहिर उनसे सामने होकर भी उनसे मिलने नहीं आएगा। नोयोनिका की जासूसी के दौरान रंगनाथन को पता चलेगा कि वो किसी पुल से कूदी थी, जहां पर मिहिर विरानी ने उसे बचाया था। प्राइवेट डिटेक्टिव रंगनाथन जब और पड़ताल करेगा तो उसे एक शराबी से मिहिर की वो तस्वीर भी मिल जाएगी जिसमें वो नोयोनिका को गोद में उठाए चला आ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तुलसी के घर आप पहुंचेगा सीक्रेट एजेंट

उधर रणविजय जब कंपनी में घपला करने की साजिश कर रहा होगा, तभी मिहिर वहां आ पहुंचेगा। रणविजय किसी तरह मामला संभालेगा और रणविजय की नजरों में भला बन जाएगा। उधर तुलसी और ऋतिक दंग रह जाएंगे जब रंगनाथन अचानक उनके घर आ पहुंचेगा। तुलसी पूछेगी कि आप यहां क्यों आए हैं? हमने किसी को भी आके बारे में बताया नहीं हुआ है। जब रंगनाथन तुलसी को सब बताने ही जा रहा होगा, तब तक वो सामने से मिहिर को आते देखकर सोच में पड़ जाएगा। वो सोचने लगेगा कि यह शख्स यहां क्या कर रहा है।

नोयोनिका को ब्लैकमेल करेगा रंगनाथन?

शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रंगनाथन अचानक नोयोनिका के घर आ पहुंचेगा और जब वो उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करेगी तो वह उसका दरवाजा रोक लेगा। रंगनाथन नोयोनिका को बताएगा कि वो एक प्राइवेट इनवेस्टिगेटिव एजेंट है। रंगनाथन इसके बाद मिहिर की और उसकी तस्वीर दिखाते हुए कहेगा, "देखिए ये तस्वीरें मैं जिसको भी भेजूंगा ना, उसको यकीन हो जाएगा। तुलसी विरानी को भी। अब तय आपको करना है।" उधर तुलसी मिहिर की सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लेगी।

पुलिस करेगी मिहिर विरानी को गिरफ्तार

लेकिन असली ट्विस्ट तो इसके बाद आएगा। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक रोज अचानक शांति कुंज के दरवाजे पर दस्तक होगी और जब तुलसी दरवाजा खोलेगी तो पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद होगी। पुलिस वाले कहेंगे कि आरोपी अंदर ही होगा और सीधे घर में धावा बोल देंगे। प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पुलिस किसी मामले में मिहिर विरानी को गिरफ्तार कर लेगी। अब देखना यह है कि क्या मिहिर अपने नए नवेले दामाद के जाल में फंसा है या फिर नोयोनिका की चाल का शिकार हुआ है।

ये भी पढ़ें:अनुपमा के खिलाफ जाएंगी परी-ईशानी? वसुंधरा को मिलेगा तंज कसने का मौका
ये भी पढ़ें:अनुपमा को रजनी से पता चलेगा यह राज, प्रार्थना-अंश के सपोर्ट में खड़ा होगा राजा
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।