
KSBKBT 2 Spoiler: अब खुलेंगी मिहिर विरानी की आंखें! रणविजय का काला सच बताएगी शालिनी
संक्षेप: KSBKBT 2 Spoiler Alert: तुलसी की कोशिश फाइनली रंग लाई है और अब जब शालिनी खुद यह बताएगी कि वो रणविजय की पहली पत्नी है और उसने क्या-कुछ झेला है, तो देखना होगा क्या मिहिर की सोच बदलेगी।
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शादी की रस्मों के दौरान जब तुलसी और ऋतिक इस कश्मकश में होंगे कि रणविजय की पहली पत्नी आएगी या नहीं, तभी एक चमत्कार होगा। अचानक शालिनी दरवाजे पर खड़ी दिखाई पड़ेगी और माहौल में टेंशन काफी बढ़ जाएगी। ऋतिक शालिनी को अटेंड करेगा और जाकर तुलसी फौरन मिहिर से बात करेगी।

मिहिर को सारा सच बताएगी शालिनी
तुलसी मिहिर से कहेगी कि मुझे आपसे कुछ बात करनी है, लेकिन मिहिर साफ मना कर देगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुलसी मिहिर का हाथ पकड़ेगी और उसे खींचते हुए शालिनी के पास लेकर आएगी। वो बताएगी कि यह रणविजय की पहली पत्नी है, रणविजय हक्का बक्का रह जाएगा। रणविजय अपनी बेटी की तरफ देखेगा जो रणविजय के साथ बेफिक्र होकर डांस कर रही होगी। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी, मिहिर और शालिनी अकेले बैठे बात कर रहे होंगे।
एक्स वाइफ को देख लेगा रणविजय
शालिनी क्योंकि डरी हुई होगी, इसलिए तुलसी उसका और रणविजय का सारा सच मिहिर को बताएगी। लेकिन मिहिर को अपनी पत्नी की बात पर यकीन नहीं होगा और वह उससे पूछेगा, "क्या यह सच है? तुलसी जो कह रही है क्या वो सच है?" शालिनी कहेगी कि हां, यह सच है। मैं रणविजय की पहली पत्नी हूं। इसके बाद कुछ होगा और शालिनी वहां से भागती हुई बाहर जाने लगेगी। लेकिन उसका पांव कार्पेट में फंस जाएगा। परी और रणविजय उसे देखे लेंगे। अब देखना यह होगा कि रणविजय बचने के लिए क्या तरकीब लगाता है।
कहानी में आगे आएंगे कौन से ट्विस्ट
साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर अब भी अपनी पत्नी की बात मानेगा या नहीं। क्योंकि लगातार वो तुलसी की बातों से इनकार करता रहा है। उसकी अपनी बेटी परी और उसके बॉयफ्रेंड का झूठ इतना रास आ रहा है कि वो अपनी पत्नी की एक सुनने को तैयार नहीं है। शो में आगे और कौन से ट्विस्ट आएंगे। यह जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




