KSBKBT 2: मिहिर को होगा गलती का अहसास, अंगद तोड़ेगा मिताली से शादी, वृंदा को करेगा प्रपोज

KSBKBT 2: मिहिर को होगा गलती का अहसास, अंगद तोड़ेगा मिताली से शादी, वृंदा को करेगा प्रपोज

संक्षेप:

KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कहानी काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आएगी। एक तरफ जहां सब कुछ सुधरता नजर आएगा, वहीं दूसरी तरफ नोयोनिका फिर आग लगाने का काम करेगी।

Nov 11, 2025 06:50 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2 New Promo Video: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आप आगे देखेंगे कि किरण और हेमंत के बीच मिहिर को लेकर झगड़ा हो जाएगा। किरण जहां एक तरफ यह कह रहा होगा कि मिहिर और तुलसी को तलाक ले लेना चाहिए, वहीं दूसरी तरफ हेमंत इस जोड़ी को बचाने और गलतफहमियों को दूर करने की बात कहेगा। दिक्कत तब होगी जब बात सगे-सौतेले की आ जाएगी। बात हाथापाई पर आ जाएगी तो मिहिर बीच-बचाव करेगा और दोनों अपनी-अपनी बात कहकर चलते बनेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिहिर को होगा अपनी गलती का अहसास

किरण और हेमंत की बातों के बारे में सोचकर मिहिर को अपनी गलती का अहसास होगा। वो सोचने लगेगा कि उसका और तुलसी का रिश्ता कैसा था और अब वक्त के साथ उसके और तुलसी के बीच कितना कुछ बदल गया है। मिहिर सोचने लगेगा कि उसने कैसे तुलसी की बात तक सुनना बंद कर दिया है और अब वो छोटी-छोटी चीजों को लेकर उस पर चिल्लाना शुरू कर देता है। मिहर की आंखें भर आएंगी, लेकिन देखना यह होगा कि क्या इस पछतावे से दोनों की जिंदगी में कुछ बेहतर होगा।

नोयोनिका फिर डालेगी दोनों के बीच फूट

हेमंत और किरण की वजह से जहां मिहिर-तुलसी का रिश्ता सुधरने की उम्मीद दिखेगी, वहीं दूसरी तरफ नोयोनिका फिर एक बार इस रिश्ते में जहर घोलने का काम शुरू कर देगी। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि नोयोनिका मिहिर को कॉल करके बताएगी कि उसे नहीं लगता है कि तुलसी अंगद और मिताली के रिश्ते से भी खुश है। यानि जब हालात थोड़े ठीक होने जा रहे होंगे, तब नोयोनिका फिर एक बार दोनों के रिश्ते में जहर घोलने का काम कर देगी।

मिताली-अंगद की टूटेगी शादी, वृंदा सग बनेगी जोड़ी

नोयोनिका की बात का मिहिर पर सीधा असर पड़ेगा और वह इसलिए क्योंकि अंगद मिताली से रिश्ता तोड़ देगा। वह साफ कर देगा कि यह शादी नहीं हो सकती है और मिताली को इस बात का धक्का लगेगा। इधर यह रिश्ता टूटेगा और उधर अंगद वृंदा से अपने प्यार का इजहार करेगा। वृंदा भी कहेगी कि वो अंगद से बहुत प्यार करती है। देखना यह होगा कि क्या शादी के बाद मिहिर अपनी नई बहू को पसंद करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
अशनूर संग रिश्ते पर बोले अभिषेक बजाज, माता-पिता ने खारिज की थीं संभावनाएं
तोषू को लेकर कोठारी निवास पहुंचेगी परी, दोनों परिवारों में भिड़ंत के बने संयोग
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।