
KSBKBT 2: तुलसी को ही विलेन बना देगी परी, रणविजय चलेगा यह शातिर चाल, मिहिर लेगा नोयोनिका से बदला
संक्षेप: KSBKBT 2 Serial Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में परी और रणविजय ने मिलकर ऐसी चाल चली कि तुलसी विलेन बन गई और रणविजय मिहिर विरानी की नजरों में अच्छा इंसान बन गया।
KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं। तुलसी को जोर का झटका लगेगा जब अचानक एक बड़ा ट्विस्ट आ जाएगा। शालिनी रणविजय के बारे में मिहिर को सब कुछ सच बता देगी कि उसने पैसों के लिए उससे शादी की और उसके माता-पिता को ब्लैकमेल किया, लेकिन फिर अचानक बात से पलट जाएगी और मिहिर के सामने तुलसी के सामने हाथ जोड़कर उससे यह कह देगी कि मैं अब और झूठ नहीं बोल पाऊंगी।

तुलसी को ही विलेन बना देगी परी
शालिनी कहेगी कि तुलसी ने उसे पैसे दिए थे ताकि वो यह झूठ कहे। मिहिर बिना तुलसी की बात सुने शालिनी की बात पर यकीन कर लेगा और कहेगा कि तुमने परी को कभी अपनी बेटी माना ही नहीं। वो तुलसी पर दुनिया भर के आरोप लगा देगा और तुलसी रोती रह जाएगी। यह सब किरण देख लेगा और उसी बीच LA से उसके दोस्त का कॉल आएगा और वो उसे बताएगा कि उसने वो फुटेज भिजवा दी है जो उसने निकालने को कही थी। वीडियो में तुलसी देखेगा कि होटल में मिहिर के साथ नोयोनिका है।
मिहिर विरानी चलेगा शातिर चाल
अब सवाल यह उठता है कि शालिनी ने झूठ क्यों बोला? तो फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा कि परी ने पहले ही अपनी मां और ऋतिक की बातें सुन ली होंगी और रणविजय को सारा सच बता दिया होगा। इसके बाद रणविजय अपनी पहली पत्नी की गुप्त जानकारी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए वो सब करने को कहेगा जो उसने तुलसी-मिहिर के सामने किया। यानि मिहिर की नजरों में रणविजय अच्छा बन गया और तुलसी बुरी बन गई। इसके अलावा भी एक ट्विस्ट यह आएगा कि नोयोनिका से पीछा छुड़ाने के लिए मिहिर एक शातिर चाल चलेगा।
रणविजय और परी की होगी सगाई
मिहिर नोयोनिका के एक्स बॉयफ्रेंड रहे शख्स को पार्टी में बुलाएगा जिसे देखकर नोयोनिका बुरी तरह घबरा जाएगी। रमन नाम का यह शख्स डांस के दौरान नोयोनिका को छेड़ेगा और वह बुरी तरह घबरा जाएगी, लेकिन नोयोनिका को नहीं पता कि रमन मिहिर के बुलाने पर ही आया है और दोनों एक दूसरे को जानते हैं। मिहिर बड़ी चालाकी से नोयोनिका से अपना बदला पूरा कर रहा है लेकिन तुलसी की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं। क्योंकि मिहिर सबके सामने अपनी बेटी परी और रणविजय की सगाई करवा देगा और तुलसी कुछ नहीं कर पाएगी।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




